फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर लूटकांड: पहले रेकी फिर लूट की वारदात, बदमाशों ने सर्विलांस से बचने के लिए बनाई थी पूरी प्लानिंग

Fri, 28 May 2021 11:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा लूटकांड: डॉक्टर से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र केके नगर में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर में 24 मई को लूटपाट केके नगर के ही बदमाशों ने की थी। पुलिस ने वारदात में शामिल सात बदमाशों को 36 घंटे बाद गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना विपिन सिंह सिकंदरा क्षेत्र में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पूर्व में हरीपर्वत क्षेत्र में हत्या और लूट के मामले में जेल भेजा गया था। बदमाशों से 5.75 लाख रुपये, लैपटॉप, दस मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि 24 मई को केके नगर में डॉ. रजनीकांत शर्मा के घर में परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने लूट की थी। ये लूट पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। सात पुलिस टीमों को इस खुलासे के लिए लगाया गया था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आगरा लूटकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लूट और हत्या के मामले में जेल गया था विपिन  
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि विपिन वर्ष 2018 में थाना हरीपर्वत से लूट और हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। मदिया कटरा स्थित जरार एन्क्लेव निवासी 78 वर्षीय व्यापारी संतोष कुमार मल्होत्रा की हत्या हुई थी। वह वीडियो गेम की दुकान चलाते थे। रात में दुकान के अंदर ही सो जाते थे। 27 सितंबर 2018 को दुकान में ही सोये थे। दूसरे दिन दुकान में उनका शव मिला था। गले पर धारदार हथियार का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। दुकान से नकदी और वीडियो गेम मशीन लूटी गई थी। विपिन को जेल भेजा गया था। वह पांच महीने जेल में रहा था।  
विज्ञापन

3 of 7
आगरा लूटकांड: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
लखन के पिता है प्रॉपर्टी डीलर   
पुलिस ने बताया कि विपिन बदमाश है। उसका दोस्त सचिन घरों में बिजली की वायरिंग लगाने का काम करता है। अरुण पॉलीटेक्निक कर रहा है। लखन यादव की मोबाइल की दुकान है। उसकी दुकान पर ही लूट की योजना बनी थी। उसी ने सभी साथियों को बताया था कि घटना के सामने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है। इसलिए सभी मोबाइल नहीं लेकर गए थे। विशाल लखन की दुकान पर काम करता है। गणेश, मनीष और ओम बेरोजगार हैं। लखन यादव संपन्न परिवार से है। उसके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। पिता प्रीतम सिंह यादव प्रॉपर्टी डीलर हैं। एक नेता के साथ भी रहते हैं। आरोपियों को पता था कि डॉक्टर के घर में कैमरा लगा है। इसलिए कैमरा तोड़ दिया था। डीवीआर ले गए थे। पुलिस को डीवीआर नहीं मिली है। उसके बारे में पता किया जा रहा है। 

4 of 7
आगरा लूटकांड: पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
23 मई को डॉक्टर के घर की रेकी की
डॉक्टर को अपना एक और मकान बेचना था। उसकी कीमत तकरीबन 12 लाख लगाई थी। 23 मई को विपिन और उसके साथियों ने डॉक्टर के घर की रेकी की। उनके मकान को खरीदने के बहाने बात करने भी गए। तब किरायेदार का नाम लिया। इससे डॉक्टर को शक नहीं हुआ। बाद में एडवांस देने के बहाने घर में घुस गए। 
विज्ञापन

5 of 7
राजीव कृष्ण एडीजी लखनऊ जोन - फोटो : ANI
एडीजी ने दिया 50 हजार का इनाम 
घटना के खुलासे पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस टीम को बधाई दी। पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

6 of 7
डॉक्टर रजनीकांत शर्मा का मकान - फोटो : अमर उजाला
डकैती की धारा बढ़ाई 
डॉ. रजनीकांत के घर में लूटपाट करने चार बदमाश घुसे थे। बाकी चार बदमाश बाहर खड़े थे। परिवार ने भी बदमाशों की संख्या चार बताई थी। इस आधार पर मुकदमे में लूट की धारा लगाई गई थी। मगर, खुलासा हुआ तो आठ बदमाशों के नाम सामने आए। सात पकड़े गए। इस पर लूट की धारा को तरमीम कर डकैती की धारा बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉक्टर के घर लूट का मामला: आगरा पुलिस मुठभेड़ के स्थान पर - फोटो : अमर उजाला
यह रही पुलिस टीम  
पुलिस टीम में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ हरीपर्वत दीक्षा सिंह के नेतृत्व में थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, एसआई कुलदीप दीक्षित आदि शामिल रहे।

आगरा लूटकांड का खुलासा: केके नगर के ही बदमाशों ने की थी डॉक्टर के घर में लूट, सात गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें