फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में टिड्डी दल के घुसने से खलबली, आगरा समेत इन जिलों के ऊपर से गुजरी आफत

Mon, 29 Jun 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा से गुजरा टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में टिड्डी दलों के घुसने से प्रशासन और किसानों की नींद उड़ी हुई है। शनिवार को जहां आगरा जिले के लादुखेड़ा, पिनाहट समेत कई इलाकों से होकर टिड्डी दल गुजरा, तो रविवार को दो और दल घुसने की सूचना पर खलबली मच गई। हालांकि दो यह मध्य प्रदेश की ओर रुख कर गए। इससे आगरा में अब खतरा कम हो गया। उधर, मथुरा, फिरोजाबाद और कासगंज जिले में टिड्डी दल की आमद से किसानों में हड़कंप है। अगली स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें इस आफत कैसे निपट रहे किसान और प्रशासन...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जमीन पर मरी पड़ी टिड्डियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में रविवार को लादुखेड़ा, पिनाहट से होकर गुजरे टिड्डी दल से कुछ टिड्डियां पेड़ों पर बैठ गईं। कृषि विभाग की टीमों ने कीटनाशक छिड़काव कर उन्हें खत्म कर दिया। विभाग ने टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। किसान भी फसलों को टिड्डी दल से बचाने के लिए खेतों में डटे हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि हवा की दिशा बदलने के कारण धौलपुर और करौली के रास्ते आगरा की तरफ बढ़ रहे पांच टिड्डी दलों का रुख मध्य प्रदेश की तरफ मुड़ गया है। इनमें से दो टिड्डी दल मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश भी कर चुके हैं। इससे जिले में टिड्डी दल घुसने की बहुत कम आशंका है। 

4 of 5
टिड्डी दल भगाने के लिए बर्तन बजाते युवा - फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शाम ढलते ही टिड्डियों के खेतों में बैठने का खतरा होता है। यह अंधेरे में फसल नहीं खाते, ऐसे में जब यह बैठे तभी कीटनाशक छिड़काव कर दें। किसान दिन में ड्रम, थाली बजाएं और शोर करें, जिससे यह आगे की ओर बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज से गुजरता टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह कासगंज जिले के सोरों इलाके से होकर टिड्डी दल गुजर गया। किसान थाली कनस्तर लेकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी भी अलर्ट पर है। उधर, फिरोजाबाद जिले के मदनपुर ब्लॉक और शिकोहाबाद के कुछ गांव के ऊपर टिड्डी दल देखा गया। यहां भी किसानों को अलर्ट किया गया है। मथुरा के नौहझील क्षेत्र में टिड्डी दल घुस आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें