फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: इंटर में पास हो गए, पर आगे दाखिले का पता नहीं, असमंजस में विद्यार्थी

Sun, 28 Jun 2020 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इस वर्ष हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में आगरा 12वें स्थान पर रहा, जबकि इंटरमीडिएट में इस वर्ष जिला प्रदेश में 57वें स्थान पर काबिज हुआ है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इंटर में पास हुए छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं, क्योंकि कोरोना काल में दाखिले की प्रक्रिया पर अभी कोई चर्चा ही नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
दरअसल, कोरोना वायरस के कारण न तो मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तारीख तय है और न ही इंजीनियरिंग की। विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं, अभी तो डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ही नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंटर पास करने वाली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट में 78.4 फीसदी लाने वाली नंदिनी उपाध्याय ने बताया कि वे इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन कोरोना के चलते कॉलेज बंद हैं। प्रवेश परीक्षा भी नहीं हुई है। उसके पास इंतजार के सिवाय कोई चारा नहीं है।

4 of 5
रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इंटर में 69.4 फीसदी अंक हासिल करने वाली कनिष्का अग्रवाल ने बताया कि वे स्नातक के साथ फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करेंगी, लेकिन कॉलेज और इंस्टीट्यूट इस समय बंद हैं। इसलिए स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इंटर में 69.4 फीसदी लाने वाली सपना चौधरी ने बताया कि उसे विश्वविद्यालय में दाखिला लेना है, लेकिन यह कब होगा, कुछ पता नहीं है। इंटर में 68.6 फीसदी अंक लाने वाली बबीता ने बताया कि बीकॉम करना है, लेकिन कॉलेज बंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें