फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: जश्न में डूबी कान्हा की नगरी, हर तरफ छाया उल्लास, गूंजे राधाकृष्ण के जयकारे

Tue, 31 Aug 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा में जन्माष्टमी की रही धूम - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी सोमवार को दिनभर जश्न में डूबी रही। हर तरफ कन्हैया के जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। हरि बोल के साथ राधाकृष्ण के जयकारे करतीं बड़ी संख्या में भक्तों की टोलियां संपूर्ण वातावरण को और भी आनंदित करती नजर आईं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में लघु भारत की झलक देखने को मिली। देशभर से लाखों लोग श्रीकृष्णोत्सव के साक्षी बने। 

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में भक्ति का यह माहौल देखते ही बन रहा था। भक्त आनंदित होकर नाचते-गाते दिखाई दिए। रात के दौरान शहर की चमक-दमक भक्तों को और भी आनंदित कर रही थी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत सभी प्रमुख मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनी से सतरंगी छटा बिखर गई। जैसे ही रात के 12 बजे, पूरा ब्रज जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
जन्मस्थान के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि में जन्माष्टमी के उत्सव का उल्लास सोमवार को अपने चरम पर पहुंच गया। हर तरफ भक्तों की टोलियां और हरि बोल के गूंजते स्वर सुनाई दिए। कहीं राधे-श्याम के नाम का उच्चारण करते हुए भक्त चल रहे थे तो कहीं राधे-राधे, कृष्णा-कृष्णा के बोल गूंजते सुनाई दिए। यह स्थित सिर्फ श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास ही नहीं संपूर्ण मथुरा नगरी में नजर आई। 
विज्ञापन

3 of 6
नगाड़े बजाते लोक कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने आए लोगों ने शहर का भ्रमण भी किया। यही कारण था कि होलीगेट, छत्ता बाजार, नए-पुराने बस स्टैंड, भूतेश्वर, मसानी क्षेत्र में भीड़ की गहमागहमी रही। जन्माष्टमी पर दिन में भक्ति का यह माहौल शाम होते ही आकर्षण का केंद्र बन गया। 

4 of 6
नृत्य करतीं लोक कलाकार - फोटो : अमर उजाला
तिराहे-चौराहों की खूबसूरती भक्तों को आकर्षित करती नजर आई। सड़कों पर रंग बिरंगी झालरें कान्हा के जन्मस्थान को जाने वाले सभी रास्तों को और भी खूबसूरत बना रही थीं। जैसे-जैसे समय गुजरा भीड़ का दबाव श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास ही बढ़ता रहा। सभी रास्ते भक्तों से जाम हो गए। कृष्ण भक्तों का यह विहंगम दृष्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
नृत्य करतीं लोक कलाकार - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में लघु भारत की झलक देखने को मिली। कान्हा के दर्शन के लिए कोई झारखंड से परिवार सहित आया था तो मध्य प्रदेश से मित्रों की टोलियां आई हुई थीं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों की मौजूदगी भक्तों के रूप में जन्माष्टमी पर मथुरा में देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश के अधिकांश हिस्सों की मौजूदगी नजर आई है। अधिकांश लोग पूर्वांचल से एक बार फिर कान्हा के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने के लिए मथुरा पहुंचे। इन लोगों की मौजूदगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास ही रही। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के आसपास के राज्यों की देखी गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में आए भक्त दर्शन के लिए लालायित दिखाई दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें