फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'डंडे और चाकू से किए वार... फिर फावड़े से काटा', हितेंद्र के सिर पर सवार था खून, बेटी ने बताई पूरी कहानी

Sun, 15 Jun 2025 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज में एक युवक महिला को भगा ले गया। महिला के पति ने युवक की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। बचाने आई युवक की बहन को भी घायल कर दिया। आरोपी ने अपने भाई और साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
Kasganj Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज में पत्नी को ले जाने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शनिवार सुबह घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने घायल किया है।

महिला चंद्रकली को जिस बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। वह मंजर रोंगटे खड़ा कर देना वाला था। मृतका चंद्रकली की बेटी और वारदात की चश्मदीद मंजू ने बताया कि हितेंद्र के सिर पर खून सवार था। उसने घर में घुसते ही मां चंद्रकली पर पहले डंडे से वार किए। 
विज्ञापन

2 of 8
kasganj murder case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर चाकू से पीठ और गर्दन के पास वार किए। इतने से भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ था तो पास में रखा फावड़ा उठाकर चंद्रकली पर वार कर दिया। वह मां को बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो हितेंद्र ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके सिर पर भी चोट लगी है। वहां का मंजर देखकर वो इतना घबरा गई कि वहां से भाग निकली और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। 

 
विज्ञापन

3 of 8
घटना की जानकारी देती घायल बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी मंजू का कहना है कि अगर वो वहां से नहीं भागती तो हितेंद्र उसकी भी हत्या कर सकता था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मंजू की आंखों में वारदात खौफ साफ दिखा। मंजू ने बताया कि वह वारदात के समय इतना डर गई थी कि उसे नानी अनारदेवी तक की सुध नहीं रही जो चंद्रकली को बचाने के दौरान धक्का-मुक्की में गिर गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह मां को एंबुलेंस से लेकर सीधा सीएचसी चली गई। जहां डॉक्टरों ने चंद्रकली को मृत घोषित कर दिया तो वह बेसुध हो गई।

4 of 8
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति से अलग मायके में रहती थी चंद्रकली
चंद्रकली की शादी जिला एटा के थाना रिजौर में गांव कुरीना दौलतपुर निवासी प्रवीण कुमार से हुई थी। वह करीब 25 वर्ष से पति से अलग मायके में मां अनारकली और बच्चों के साथ रह रहीं थी। बेटे सत्येंद्र के जाने के बाद घर में एक भी पुरुष नहीं बचा था। तीन महिलाएं ही साथ में रह रही थी।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस को घटना की जानकारी देती घायल बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की गलती, मां को भुगतना पड़ा खमियाजा
गांव इतवारपुर में वारदात के बाद इस बात का सबसे ज्यादा चर्चा रहा कि बेटे की गलती का खमियाजा मां को जान गंवाकर भुगतना पड़ा। इस में उसकी कोई गलती भी नहीं थी, मगर फिर भी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। दरअसल, चंद्रकली का बेटा सत्येंद्र (25 वर्ष) मजदूरी करता है। वह करीब नौ महीने पहले सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी रुबी को ले गया था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
अस्पताल में मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हितेंद्र ने थाना सहावर में उसके खिलाफ पत्नी को ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। कई महीनों तक खोजने के बाद भी उन दोनों का पता नहीं चल सका। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे हितेंद्र के दिल में गुस्सा बढ़ता चला गया। शनिवार की सुबह वह साथियों के साथ दोनों को ढूंढने के लिए सत्येंद्र के घर पहुंच गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
अस्पताल में मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां सत्येंद्र नहीं मिला तो उसकी मां चंद्रकली पर सारा गुस्सा उतारते हुए बेरहमी से मार डाला। डंडा, चाकू और फावड़ा जो हाथ आया। उससे ताबड़तोड़ वार करते चला गया। जब तक चंद्रकली बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ी। चंद्रकली की बेटी मंजू और मां अनारकली उसे बचाने आई तो उन पर भी हमलावर हो गया।

 
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना पर एएसपी और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी हितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को ले गया प्रेमी... पति ने फावड़े से काटा आशिक की मां का गला, बचाने आई बेटी को भी न छोड़ा; तस्वीरें

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें