तीर्थनगरी कासगंज में झमाझम बारिश से लोग बेहाल हैं। कस्बा सिढ़पुरा क्षेत्र में कुछ घंटों की बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गली-मोहल्लों में जल भराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश के कारण सिढ़पुरा के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्य बाजार, रिहायशी क्षेत्र और स्कूल-कॉलेजों के आसपास पानी भर गया है। कई घरों में पानी भर जाने से रसोई से लेकर आंगन तक जलमग्न हो गए हैं। वहीं तपती गर्मी में सूख रही मूंगफली की फसल के लिए जो किसान बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, वही बारिश अब किसान के लिए चिंता का कारण बन गई है।