फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन-प्राणायाम के आनंद से हास्य के परमानंद तक ले गया योग

Wed, 21 Jun 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा योग के रंग में पूरी तरह रंग गई। यहां एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए आयोजन में आसन और प्रणायाम के साथ योग ने लोगों को हास्य की अनुभूति कराई। करीब एक घंटे तक योग की क्रियाओं के बाद लोग यहां से नई ऊर्जा लेकर गए। 
विज्ञापन

2 of 5
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
‌‌क्रीड़ा भारती और क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्‍णा राज, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया ने दीप प्रज्जवलन और बैलून उड़ाकर किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता नारायण सिंह राणा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम में पहुंचे करीब तीन हजार लोगों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सुबह ठीक सात बजे योग की क्रियाओं की शुरूआत की। सबसे पहले मैदान में मौजूद खिला‌ड़ियों और ताजनगरी के लोगों ने ताड़ासन, वृक्षासन और अर्द्धचक्रासन का अभ्यास किया। इसके बाद वज्रासन, धनुरासन से लेकर सुखासन तक योगाभ्यास का क्रम चला। 

4 of 5
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
सबसे अंत में शुरू हुए हास्य योग ने पूरे कार्यक्रम की थकान दूर कर दी। योग ट्रेनर परमजीत सरना के निर्देशन में एक के बाद हास्य योग की क्रियाएं कर खिलाड़ी और आम लोगों से लेकर अधिकारी और क्रेंदीय मंत्री भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। करीब एक घंटे तक चली योग की क्रियाओं के बाद अंत में हास्य योग से ऊर्जा लेकर लोग अपने घरों को गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मंडलायुक्त आगरा के राममोहन राव, आईजी आगरा रेंज अशोक मुथा जैन, डीएम-एसएसपी स‌हित पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ब्रह्मकुमारी संस्था के लोगों ने भी स्टेडियम में संस्‍था के बैनर तले योग किया। कार्यक्रम क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डा. रीनेश मित्तल के संचालन में संपन्न हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें