ध्रुव जुरैल के परिजनों को मिठाई खिलाते कोच परवेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले ध्रुव चंद्र जुरैल को अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर उनके घर पर जश्न मना। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों को क्रिकेटर ध्रुव जुरैल के प्रशंसकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। देर रात तक यह दौर चला। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, संयुक्त सचिव, तपेश शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर ने बधाई दी है।