बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस बार गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा प्रतिबंधित होने के कारण श्रद्धालुओं का दबाव अब वृंदावन में नजर आ रहा है। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में लोग श्रीबांकेबिहारी की नगरी में ठाकुरजी के दर्शन और गुरु पूजन के लिए आ गए हैं। इसका असर शुक्रवार को बिहारीजी मंदिर के आसपास के चौराहा और मंदिर को जाने वाले मार्गों पर साफ दिखाई दिया।