फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं शिवानी, दीक्षांत समारोह की 'गोल्डन गर्ल' है एसएन की छात्रा

Fri, 12 Mar 2021 12:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक गोल्ड मेडल पाने वाली शिवानी परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा शिवानी सिंह पर सोना बरसेगा। उन्हें 12 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक दिया जाना है। गोल्डन गर्ल शिवानी सिंह अलीगढ़ में रामघाट रोड की रहने वाली हैं। दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक पदक मिलने की खबर पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। पदक राज्यपाल के हाथों मिलेगा। शिवानी ने बताया कि वह न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं। उनकी बचपन से इच्छा डॉक्टर बनने की है। पिता नरेंद्र चौधरी सरकारी ठेकेदार हैं। मां शशी चौधरी गृहिणी हैं। दो छोटे भाई हैं, एक सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है तो दूसरा कक्षा 10वीं में पढ़ रहा है। शिवानी अपनी सफलता का श्रेय अपने  माता-पिता और परिवार को देती हैं। शिवानी का कहना है कि उन्होंने पूरे मन और लगन से पढ़ाई की। शिक्षकों ने जो बताया उसका पालन किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल शिवानी - फोटो : अमर उजाला
संदेश: हर चीज की चाबी मेहनत 
शिवानी का जूनियर्स के लिए संदेश है कि हर चीज की चाबी मेहनत है। परीक्षा के समय ही नहीं, सत्र के शुरुआत से समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। शिवानी को 12 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक दिया जाना है
 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
योग्यता निर्धारण समिति के संयोजक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शिवानी के बाद राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरसागंज की एमए हिंदी अंतिम वर्ष की छात्रा उपासना को पांच, एमजीएम पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की बीए अंतिम वर्ष की नम्रता और केए पीजी कॉलेज, कासगंज के उदित माहेश्वरी को चार-चार पदक मिलेंगे। वहीं, एसएन महाविद्यालय विनोदपुर, भोगांव के बीएससी अंतिम वर्ष के दीपांशु शाक्य, श्री शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, कासगंज की बीए अंतिम वर्ष की लिली राजपूत और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की एमएसडब्ल्यू के सोहन को तीन-तीन पदक मिलेंगे। प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पदक सूची देखकर 20 मार्च तक संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से प्रमाणित कराकर आपत्तियां दी जा सकती हैं। 

4 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विवि: 73 पदक छात्राओं के खाते में
समारोह में कुल 104 पदक दिए जाने हैं। इसमें 90 स्वर्ण और 14 रजत पदक हैं। 73 पदक छात्राओं के खाते में हैं। इसमें 63 स्वर्ण और 10 रजत पदक है। छात्रों के हिस्से 31 पदक ही आएंगे। इसमें से 27 स्वर्ण और चार रजत पदक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
गत चार वर्षों की गोल्डन गर्ल 
- वर्ष 2019 - एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर की आकांक्षा को 11 स्वर्ण पदक मिले थे। 
- वर्ष 2018 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अवर्णा को 13 स्वर्ण, 01 रजत पदक मिला। 
- वर्ष 2017 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अपर्णा मथकला को आठ स्वर्ण पदक मिले। 
- वर्ष 2016 - एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा की दीक्षा अग्रवाल को 07 स्वर्ण, 01 रजत पदक मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें