जिस एंबुलेंस को देखते ही लोग रास्ता छोड़कर साइड में हो जाते है, उसी एंबुलेंस का इस्तेमाल आजकल उत्तर प्रदेश में शराब तस्करी के लिए किया जा रहा है।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में पकड़ में यहां है। यहां एंबुलेंस से शराब की तस्करी कर रहे माफिया को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। शराब माफिया हरियाणा से सस्ती दर पर शराब लेकर उत्तर प्रदेश में बेचते थे। पुलिस ने एंबुलेंस में भरी 50 पेटी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ में और भी कई राज उगलवाए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शराब तस्करी के बारे में पूछताछ करते एसएसपी एटा
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह और जिला स्वॉट टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के नंबर की प्राइवेट एंबुलेंस बाईपास, जीटी रोड विरामपुर के पास से गुजरने वाली है, इसमें तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर टीमें अलर्ट हो गईं और सघन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
एंबुलेंस में केबिन से बरामद हुई शराब
- फोटो : अमर उजाला
शराब भरकर ला रही एंबुलेंस को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें एक व्यक्ति मरीज की स्ट्रेचर पर लेटा था, इसके नीचे केबिन में 50 पेटियों में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि वह हरियाणा व अन्य प्रांतों से अवैध रूप से शराब लाकर उत्तर प्रदेश के जिलों में बेचते थे। एक फेर पर उन्हें करीब 30 हजार रुपये का फायदा हो जाता है साथ ही बतौर इनाम चालक को पांच हजार रुपये भी मिल जाते हैं। एंबुलेंस पर बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर का स्टीकर लगा हुआ था।
4 of 5
शराब तस्करी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाया शातिर तरीका
सूत्रों के मुताबिक शराब माफिया ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शातिर तरीका अपनाया। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए इन लोगों ने एम्बुलेंस का सहारा लिया ताकि ये लोग पुलिस को चकमा देकर शराब की खेप आसानी से बिना किसी रुकावट के पहुंचा सके। और कही रुकावट आये तो हूटर का इस्तेमाल कर भीड़ से निकल आसानी से निकाल जाएं।
एटा पुलिस ने पकड़ी तस्करी की शराब
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी का कहना है कि एंबुलेंस स्वामी पुलिस से बचने के लिए मरीज बनकर पीछे लेट जाता था। पंचायत चुनावों में शराब की मांग बढ़ जाने की वजह से गुरुग्राम हरियाणा से शराब तस्करी को इटावा ले जा रहे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। एंबुलेंस स्वामी श्यामबाबू राजपूत निवासी मोतीझील, थाना बोड़ापुर, जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश और चालक अमन निवासी बीलमपुर थाना इकदिल जिला इटावा हैं, दोनों को जेल भेज दिया गया है।