फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कीठौत निवासी खुशबू दो साल से लापता थी। शनिवार को उसका कंकाल प्रेमी गौरव के घर से बरामद हुआ है। गौरव ने हत्या कर उसका शव दफना दिया था। दोनों के घर पास-पास है। एक-दूसरे के यहां आना-जाना था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव ने बताया कि खुशबू की मां ने खुशबू को बाइक सिखाने के लिए कहा था। खुशबू को बाइक चलाना सिखाने के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हो गई थी।
संबंधित खबर- Firozabad: दो साल बाद कंकाल के रूप में सामने आया प्रेमी का 'पाप', घर में दफना दी थी प्रेमिका
पुलिस की मानें तो इस बीच दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया, लेकिन युवती के परिजन को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। दो साल चले प्रेम प्रसंग के बीच खुशबू गौरव पर शादी का दबाव बनाने के साथ ही साथ रखने के लिए दबाव बनाने लगी। लेकिन गौरव उससे दूरी बनाना चाहता था। खुशबू द्वारा दबाव बनाए जाने पर गौरव ने उसकी हत्या की योजना बनाई।