फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: ऑन डिमांड विदेशी युवतियां उपलब्ध कराती थी सरगना, फोन में मिले सैकड़ों न्यूड फोटो

Fri, 10 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
देह व्यापार की सरगना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार का बड़ा रैकेट चलाने वाली सरगना रोशनी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वो ग्राहकों को ऑन डिमांड विदेशी युवतियां उपलब्ध कराती थी। रोशनी और उसके साथी राहुल मिश्रा के पास से बरामद हुए मोबाइल फोन में एक हजार से ज्यादा नंबर मिले हैं। इनमें देह व्यापार से जुड़ी युवतियों के फोटो भी हैं। एसएसपी ने कहा है कि आरोपियों के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच को लैब भेजा जाएगा।



संबंधित खबर: देह व्यापार की सरगना होटल संचालक सहित गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक जुड़े हैं तार
विज्ञापन

2 of 6
इसी होटल में पकड़ा गया था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज पुलिस ने बुधवार को 15 हजार की इनामी सरगना और उसके साथी राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया। राहुल मिश्रा होटल संचालक है। तीन फरवरी को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में फतेहाबाद मार्ग स्थित राहुल के होटल ताज हेवन में छापा मारा गया था। यहां से उज्बेकिस्तान की तीन युवती सहित पांच युवती पकड़ी थीं। एक दलाल भी पकड़ा गया था। 



संबंधित खबर: विदेशी युवती को 'व्हाइट', देसी को 'ब्लैक' रम, कोड वर्ड से चल रहा था देह व्यापार, चैटिंग से खुला राज
विज्ञापन

3 of 6
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस छापे के दौरान सरगना रोशनी चकमा देकर भाग गई थी। पुलिस ने उस पर और होटल संचालक राहुल मिश्रा पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सरगना इस समय ताजगंज की मारुति सिटी कालोनी में रह रही थी। वहीं उसका साथी राहुल मिश्रा भी था। दोनों के पास से पांच मोबाइल, सात हजार रुपये सहित अन्य सामान मिले हैं।



संबंधित खबर: देह व्यापारः हिंदी सीख रही थीं विदेशी युवतियां, पुलिस पूछताछ में मिले 'दलालों' के नंबर

4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में सरगना रोशनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सरगना के दो मोबाइल मिले हैं, जबकि उसके साथी से तीन मोबाइल मिले हैं। इनको फोरेंसिक जांच को लैब भेजा जाएगा। इनमें देह व्यापार से जुड़ी युवतियों के फोटो हैं। व्हाट्स एप चेट हैं। मोबाइल में एक हजार से ज्यादा नंबर हैं। 



संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देह व्यापारः दो दर्जन होटलों में 'गंदाकाम', दलालों के मोबाइल दे रहे 'गवाही'
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस गिरफ्त में सरगना रोशनी - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार की सरगना रोशनी 25 व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ी है। छह ग्रुप की वो एडमिन भी है। उसके मोबाइल में सैकड़ों युवतियों के फोटो मिले हैं। इनमें कई न्यूड हैं, जो कि ग्राहकों को भेजे जाते थे। एसएसपी ने कहा कि मोबाइल से डिलीट की गईं चेट को रिकवर किया जाएगा।



संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देहव्यापार: पुलिस जांच में दलालों के मोबाइल में मिला 'गलीचधंधे' का काला चिट्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी भीमा के साथ विदेशी युवतियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
होटल खुलते ही शुरू कर दिया देह व्यापार 
ताजगंज पुलिस ने जनवरी में धांधूपुरा निवासी भीमा को जेल भेजा था। वो विदेशी युवतियों को ऑन डिमांड बुलाता था। उसके मोबाइल से पुलिस को बाग मुजफ्फर खां निवासी अभिषेक उर्फ सुनील, निक्की सहित अब पकड़ी गई सरगना के नाम की जानकारी मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें