फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद, महकेगा 'गुलिस्तां', हो रही यह तैयारी

Fri, 08 Jan 2021 12:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल के रॉयल गेट पर रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर लगी लोहे की रेलिंग हटाई जा सकती है। इसकी जगह एएसआई लाल पत्थर से बनाए गए प्लेटफार्म पर फूलों वाले गमले रखवा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल पर लगाई गई लाल पत्थरों की एक बेंच - फोटो : अमर उजाला
रॉयल गेट पर गुरुवार को एएसआई ने गमलों के लिए प्लेटफार्म बनाकर देखा। हालांकि अभी अधिकारियों ने इसे हरी झंडी नहीं दी है। ट्रायल के तौर पर यहां गमलों को रखवाकर देखा जाएगा। पर्यटकों को कोई परेशानी न हो और उनके आवागमन में कोई बाधा न हो, यह देखकर ही यहां गमलों को रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल परिसर में रखे गमले (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
ट्रप के दौरे पर लगाए थे गमले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ विगत वर्ष फरवरी में ताजमहल का दीदार किया था। ट्रंप और मेलानिया ताजमहल में वही रंग और घूमने की आजादी महसूस कर पाए थे जैसी 40 साल पहले 1980 में थी। ट्रंप-मेलानिया के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वक्त का पहिया घुमा दिया था। सैलानियों की भीड़ के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जो इंतजाम किए थे, ट्रंप के लिए वह सभी हटा दिए गए।


 

4 of 5
ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
हटा दी थी रेलिंग
ताजमहल के मुख्य गुंबद, चमेली फर्श, रॉयल गेट पर रेलिंग हटा दी गई, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति को घूमने के दौरान परेशानी न हो। ताज के मुख्य गुंबद में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को मडपैक से चमका दिया गया, जिससे वह 40 साल पहले की तरह दमकने लगी है। ताजमहल में चारों ओर लगी संगमरमरी जाली साफ की गई है तो अंदर दीवारों की ओर लगी रेलिंग भी हटवा दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फूलों से महक उठा ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
फूलों की खुशबू के साथ किया था ताज का दीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जब ताजमहल की पहली झलक रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से दिखी तो फूलों की सुंगध के बीच वो और मेलानिया थे। ताज पर 1980 के दशक में इस प्लेटफार्म पर फूलों के गमले रखे जाते थे, लेकिन भीड़ बढ़ने पर उन्हें हटवा दिया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें