आगरा के थाना ताजगंज की तोरा पुलिस चौकी पर हुए बवाल के दौरान पथराव से बचने के लिए ऑटो से भागे क्षेत्राधिकारी (सीओ सदर) महेश कुमार का तबादला अछनेरा कर दिया गया। उनके स्थान पर सीओ छत्ता राजीव कुमार को सदर का चार्ज दिया गया है। इससे पहले थाना के प्रभारी निरीक्षक, तोरा चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था। चौकी के सात सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
31 दिसंबर 2020 को ताजगंज के गांव करभना निवासी पवन कुमार यादव की ट्रैक्टर पलटने पर मौत हुई थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने चौकी फूंक दी थी, पथराव किया था। एडीजी जोन अजय आनंद ने चौकी पर हुए बवाल के दौरान पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की थी। एसएसपी से पूछा था कि जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच चुके थे तो शव को अस्पताल से लोग चौकी पर कैसे ले गए? सीओ सदर महेश कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने क्या किया। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। पत्र का जवाब भी मांगा था।
विज्ञापन
3 of 5
तोरा चौकी बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने अब सीओ सदर महेश कुमार को अछनेरा भेज दिया। उनके स्थान पर सीओ छत्ता राजीव कुमार को सदर का चार्ज दिया गया है। सीओ अछनेरा सुरेश चंद ओम हरे को छत्ता का चार्ज दिया गया। इस मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। इसके बाद और कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जांच में देखा जा रहा है कि किसकी क्या लापरवाही रही।
4 of 5
बवाल के दौरान उपद्रवियों ने चौकी में लगाई थी आग
- फोटो : अमर उजाला
तोरा चौकी बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गांव धांधूपुरा निवासी सोनू यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह शांति मांगलिक अस्पताल के बाहर हुए बवाल में शामिल था। इसके बाद चौकी पर पहुंचकर आगजनी की थी। वह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गया था। उसकी पहचान के बाद दबिश देकर पकड़ लिया गया।
गांव करभना, बुढ़ाना, कुआंखेड़ा, नगला तल्फी सहित अन्य गांव में पुलिस की दबिश से आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस ने 60 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों के फोटो और पोस्टर बनवाए जा रहे हैं। इनको थानों के साथ ही चौकियों पर लगवाया जाएगा।