फिरोजाबाद: लोडर में बैठे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल की गूंज मुख्यमंत्री दरबार से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद सुधीर एम बोबड़े हालात को सुधारने के दावे कर रहे हैं, लेकिन हालात दावों से इतर नजर आ रहे हैं। मरीजों को लेकर पहुंच रहे तीमारदारों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। बीमार मरीजों के तीमारदारों की परेशानी अस्पताल का स्टाफ और अधिक बढ़ा रहा है।