फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गायक जुबिन नौटियाल ने केबीसी विजेता हिमानी को दिया 'सरप्राइज', पत्रकार बनकर पहुंचे घर

Mon, 06 Sep 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हिमानी और उनके परिवार के साथ जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति-13 (केबीसी-13) सीजन की पहली करोड़पति बनीं आगरा की हिमानी बुंदेला मुंबई से घर लौट आई हैं। उन्हें बधाई देने वालों का रोज तांता लग रहा है। शनिवार को हिमानी बुंदेला का एक और सपना पूरा हो गया। उनके घर पर बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल पहुंचे। उन्होंने हिमानी को केबीसी-13 की पहली करोड़पति बनने पर बधाई दी। शहर के राजपुर चुंगी की रहनी वाली हिमानी बुंदेला पेशे से शिक्षिका हैं। एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।  हिमानी का सपना गायक जुबिन नौटियाल से मिलने का था, जिसे जुबिन ने शनिवार को पूरा कर दिया। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन पलों में वह भावुक हो गईं और खुशी से झूम उठीं। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे। 


कौन बनेगा करोड़पति-13: आगरा की हिमानी ने जीती धनराशि और करोड़ों भारतीयों का दिल, पढ़िए उनकी जीत का फलसफा
 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन और हिमानी बुंदेला - फोटो : केबीसी-13 शो/सोनी टीवी
कौन बनेगा करोड़पति-13 शो के दौरान हिमानी ने बताया था कि उनका सपना गायक जुबिन नौटियाल से मिलने का है। करोड़पति बनते ही जुबिन ने उन्हें एक ऑडियो मैसेज भेजा। इसके बाद जुबिन ने उन्हें सरप्राइज देने का फैसला किया। उन्होंने हिमानी की बहन की मदद से सरप्राइज का प्लान बनाया। शनिवार सुबह वह अचानक हिमानी बुंदेला के घर पहुंच गए।  
विज्ञापन

3 of 5
जुबिन नौटियाल के साथ हिमानी बुंदेला - फोटो : twitter @ Dhruv Mishra
जुबिन नौटियाल पत्रकार बनकर हिमानी के घर पहुंचे। जब हिमानी के पास बैठे और थोड़ी बातचीत तो उन्होंने आवाज से जुबिन को पहचान लिया। उसके बाद हिमानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह झूम उठीं और जुबिन के गले लग गईं। इस दौरान गायक जुबिन नौटियाल ने हिमानी का पसंदीदा गाना 'खुशी जब भी तेरी' गाया। गाना सुनकर हिमानी भावुक हो गईं। 

4 of 5
जुबिन नौटियाल के साथ हिमानी बुंदेला - फोटो : twitter @Dhruv Mishra
बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने कहा कि जब हिमानी ने मुझे शो के बाद एक वॉयस नोट भेजा तो मैं प्रभावित हुआ। तभी हिमानी को सरप्राइज देने का फैसला किया। हिमानी और उसके परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लगा है। मुझे बहुत खुशी महसूस होती है, जब मुझे फैंस से मिलने और बातचीत करने का मौका मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमानी बुंदेला
गायक जुबिन नौटियाल से मिलने के बाद हिमानी बुंदेला ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया। वह बेहद खुश हैं। बता दें कि बचपन में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। घरवालों ने उनको हिम्मत और हौसला दिया। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें