आगरा: मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखता किसान
- फोटो : अमर उजाला
जिले के फतेहाबाद, शमसाबाद, बमरौली कटारा, एत्मादपुर में 50 से अधिक किसानों ने अपने खेतों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके लिए किसानों के 20 से 30 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के मॉनीटर को घर या फिर ट्यूबवेल पर लगाया गया है, जहां से आसानी से फसल की निगरानी की जा सके। कुछ किसानों ने इसका एक्सेस मोबाइल पर भी ले रखा है।