फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश में अन्नदाता: धरना-प्रदर्शन कर रास्ता किया जाम, दुकानें बंद कराईं, विधेयक की प्रतियां जलाईं

Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठनों ने देहात क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन किया। कहीं रास्ता जाम किया तो कहीं दुकानें बंद कराईं। कई जगह विधेयक की प्रतियां जलाकर रोष जताया। शहर में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। 
विज्ञापन

2 of 7
कागारौल में किसानों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
कागारौल में भारतीय किसान यूनियन आगरा जिला ने आगरा-जगनेर मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाए रखा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र लवानियां गांधी ने कहा कि कृषि विधेयक से किसान भी निजीकरण और उद्योगपतियों के अंगुलियों पर नाचेंगे। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। 
विज्ञापन

3 of 7
पिनाहट में किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट-राजाखेड़ा पर जाम लगाकर की नारेबाजी
ब्लाक पिनाहट के थाना मनसुखपुरा के गांव करकोली स्थित पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने करीब दस मिनट का जाम लगाकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उप जिलाध्यक्ष भूरेलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष अजयराज शास्त्री, विनोद परिहार, अजय रामकेश कंसाना, मनोज परिहार आदि मौजूद रहे।

4 of 7
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कुबेरपुर में बाजार बंद कराकर किया प्रदर्शन
एत्मादपुर में कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस किसान ने कुबेरपुर चौराहे पर बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, अनिल कुमार सिकरवार, कुलदीप भारद्वाज, हतेंद्र सिंह, राजीव चौहान, मनोज कुमार शर्मा, रवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीक स्वरूप में बिल की प्रतियां जलाईं - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद में कृषि विधेयक की प्रतियां जलाईं
शमसाबाद में भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि विधेयक की प्रतियां जलाईं। भारत सिंह, श्रीलाल तोमर, रामप्रकाश धाकरे, बच्चू सिंह, रनसिंह नागर, चेतराम यादव ने मंडी समिति के बाहर प्रदर्शन किया। चितौरा, घड़ी गोसाई, लहर पट्टी में भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
बिचपुरी में किसानों ने किया धरना - फोटो : अमर उजाला
बिचपुरी में किसानों ने दिया धरना
मलपुरा में खंड विकास कार्यालय बिचपुरी पर नव भारतीय किसान संगठन ने शुक्रवार को क्षेत्रीय किसानों के साथ किसान बिल के विरोध में धरना दिया। खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा के अनुरोध पर किसानों ने धरना खत्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किरावली तहसील परिसर में बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कार्यालय पर ताला डालने की चेतावनी
किरावली तहसील में  दोपहर 12 बजे किसानों ने तीन घंटे प्रदर्शन किया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि सरकार ने किसान संगठनों की मांगों पर अमल नहीं किया तो एक नवंबर से 10 नवंबर तक कमिश्नरी पर ताला डाला जाएगा। उसके बाद रेल रोको अभियान शुरू करेंगे। आम आदमी पार्टी के बनै सिंह पहलवान ने समर्थन किया। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया। एसडीएम किरावली सुमित सिंह एवं एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें