फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश युग के आगाज के साथ जानिए सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की अहम बातें

Fri, 06 Oct 2017 07:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी का 10वां राष्ट्रीय ‌अधिवेशन अखिलेश की यादव की पार्टी में दोबारा ताजपोशी के साथ समाप्त हो गया। इस अधिवेशन के बाद समाजवादी पार्टी में अखिलेश युग का औपचारिक आगाज माना जा रहा है। अखिलेश की ताजपोशी के अलावा और भी कुछ बातें हैं जो इस अधिवेशन को खास बनाती हैं, आइए हम बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पहली बार मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में हुआ। यह वही शहर है जहां से 1993 में खुद मुलायम सिंह यादव ने अध्यक्ष के रूप में पार्टी के पहले अधिवेशन में भाग लिया था। 
विज्ञापन

3 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि ‌अधिवेशन से पहले मुलायम के आने के कयास लगाए जाते रहे। खुद अखिलेश यादव ने कहा कि वे नेताजी को निमंत्रण देकर आए हैं लेकिन वे नहीं आए। 

4 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
मुलायम के साथ ही शिवपाल यादव भी अधिवेशन का ‌हिस्सा नहीं बने। उनका न आना तो तय था लेकिन अंतिम समय में बने माहौल से लग रहा था कि मुलायम सिंह यादव के साथ वे भी इस अधिवेशन में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की उपस्थिति ने भी सवाल खड़े किए लेकिन गुरुवार को अधिवेशन में उनकी मौजूदगी से सभी को जवाब मिल गया। खुद आजम ने अखिलेश के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए रखा। 
विज्ञापन

6 of 8
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए इस अधिवेशन में पार्टी के संविधान में संसोधन किया गया। पहले समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष तीन साल के लिए चुना जाता था। अब अखिलेश यादव पांच वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
अधिवेशन की सबसे अहम बात ये रही कि इसमें कार्यकारिणी की बैठक में पास हुए किसी प्रस्ताव को नहीं रखा। इसके बारे में बताया गया कि इन्हें कुछ संसोधन के बाद दोबारा प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें वे मुद्दे शामिल हैं जिन्हें आधार बनाकर समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में उतरेगी। 
विज्ञापन

8 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव की पत्नी ‌और सांसद डिंपल यादव भी पहुंचीं। उनके साथ अभिनेत्री जया बच्चन भी थीं। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल, सांसद किरणमय नंदा, प्रो. रामगोपाल यादव, मोहम्मद आजम खां, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें