फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में घोर लापरवाही: डेंगू-बुखार के प्रकोप के बीच मरीजों को बांट दी एक्सपायरी डेट की दवा

Thu, 09 Sep 2021 11:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद: दवाइयां वितरित करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
डेंगू और वायरल फीवर से जूझ रहे फिरोजाबाद जिले से स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव आमरी में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में ग्रामीणों को एक्सपायरी डेट की दवा बांट दी गई। ग्रामीणों की शिकायत पर आनन-फानन स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा एकत्रित की और दूसरी दवा वितरित कराई। 

मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब... एक बेटा खोने के बाद दूसरे को बचाने की गुहार

डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाए जा रहे हैं। बुधवार को गांव आमरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर का लगाया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने बीमार मरीजों का परीक्षण किया और सैंपल लेकर जांच को भेजे। इस दौरान बुखार, सर्दी, खांसी  से पीड़ित मरीजों को दवा वितरित की गई। ये दवा एक्सपायर हो चुकी थी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फिरोजाबाद: जांच करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से की। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर एक्सपायर्ड दवा को एकत्रित किया और दूसरी दवा वितरित की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धनपुरा के प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को उनकी तबियत खराब थी। इस कारण वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। कैंप में एक्सपायरी दवा बांटने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

4 of 5
फिरोजाबाद: बैठक करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि एक्सपायरी दवा के वितरण का मामला अब तक मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि एक्सपायरी दवा का वितरण किया गया है तो संबंधित टीम प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोजाबाद: अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
जिले में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप थम नहीं रहा है। सरकारी अस्पताल मरीजों से फुल है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 440 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। पहले से बुखार प्रभावित इलाकों के साथ नए क्षेत्रों से अब मरीज आने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें