रोशनी के त्योहार दीपोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। ताजनगरी में पहले दिन धनतेरस पर बाजार में 400 करोड़ रुपये की धन वर्षा होने का अनुमान है। सुस्ती से परेशान रहे व्यापारियों को नवरात्र से उठे बाजार के धनतेरस पर रफ्तार पकड़ने की पूरी उम्मीद है। बर्तन, ऑटोमोबाइल, सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कंप्यूटर और गिफ्ट के बाजार में दिवाली की रौनक दिखाई भी देने लगी है।
विज्ञापन
2 of 7
कार शोरूम में गाड़ी देखते हुए ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर की सुस्ती दूर होकर टॉप गियर में पहुंचने वाली है। धनतेरस और छोटी दिवाली पर वाहनों की डिलीवरी सबसे ज्यादा दी जाएंगी। ग्राहक बुकिंग करा चुके हैं। कार कंपनियों मारुति सुजुकी, टाटा, हुंडई, होंडा, फाक्सवैगन, महिंद्रा, किआ, टोयोटा, रेनो समेत अन्य कंपनियों के शोरूम पर बुकिंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
बाइक के शोरूम में ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
यही हाल दो पहिया वाहन कंपनियों, हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, रॉयल इनफील्ड, सुजुकी, केटीएम का है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर सकता है। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रंजना बंसल ने बताया कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक पैसेंजर कार और भारी वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
4 of 7
ज्वैलरी शॉरूम में ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
चांदी की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार ताजनगरी में धनतेरस पर 200 करोड़ रुपये का बुलियन, सोने, चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, हीरे, मोती, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, पूजा के बर्तन आदि बिकने की उम्मीद है। नवरात्र और करवाचौथ पर जिस तरह से बाजार ने रफ्तार पकड़ी, उससे बाजार की उम्मीदें काफी बंधी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बाजार में छाई रौनक
- फोटो : अमर उजाला
श्री सराफा कमेटी के मंत्री देवेंद्र गोयल के मुताबिक चांदी के सिक्कों और मूर्तियों की बिक्री इस बार बेहतर रहेगी। सहालग सीजन शुरू होने से पहले धनतेरस के शुभ दिन आभूषण खरीदने केलिए लोग निकलेंगे। किनारी बाजार, जौहरी बाजार, नमक की मंडी, चौबे जी का फाटक और एमजी रोड के ब्रांडेड ज्वैलरी शोरूम में रात तक ग्राहकों के उमड़ने की उम्मीद सराफा व्यापारियों को है।
विज्ञापन
6 of 7
धनतेरस पर सजे बाजार
- फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार, संजय प्लेस, फुब्बारा, हॉस्पिटल रोड, किनारी बाजार, एमजी रोड, शाहगंज, बोदला, न्यू आगरा में सजावट की गई है। बाजारों में धनतेरस से भाईदूज तक भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मेले सा माहौल शहर के सभी बाजारों में नजर आने लगा है। प्रमुख उत्पादों के अलावा एलईडी लाइटें, वंदनवार, गणेश लक्ष्मी, झाडू, खील खिलौना, पूजा का सामान, पर्दे, मिट्टी के दीपक, रंगोली आदि की बिक्री जोरों पर रहेगी। पटाखे, कपड़े, किचन उत्पाद, सजावटी वस्तुओं, मिठाई, गिफ्ट आदि के जरिए बाजार में 50 से 60 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मोबाइल, कंप्यूटर की दुकानों के सामने ऑनलाइन व्यापारी की चुनौतियां हैं। लेकिन धनतेरस पर ऑफलाइन बिक्री का आंकड़ा बेहतर हो सकता है। ग्राहकों को शोरूम तक लाने के लिए व्यापारियों ने विशेष ऑफर निकाले हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को स्मार्ट फोन, मोबाइल, एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेब और वाशिंग मशीन से 20 करोड़ की बिक्री की उम्मीद है। मोबाइल मार्केट के लोकेंद्र अग्रवाल के मुताबिक दिवाली पर कई तरह केऑफर पेश किए गए हैं।