ताजमहल पर पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सर्वर डाउन होने से दोनों दिन पर्यटकों को हुई परेशानी के मद्देनजर दक्षिणी गेट के व्यापारियों ने भीड़ बढ़ने पर दक्षिणी गेट से प्रवेश खोलने की मांग की है। दक्षिणी गेट निवासी और खुद्दाम ए रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से कहा है कि ताज में भीड़ बढ़ने पर पर्यटक सीजन के दौरान दक्षिणी गेट से भी प्रवेश दिया जाए, इससे दोनों पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की कतार नहीं लगेगी और भीड़ प्रबंधन भी हो पाएगा। दक्षिणी गेट पर टर्न स्टाइल गेट नहीं है। ऐसे में मैनुअल प्रवेश में पर्यटकों को यहां दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर पश्चिमी गेट पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ताजमहल पर बुधवार को भी सर्वर डाउन होने के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सर्वर डाउन होने से टर्न स्टाइल गेट बंद रहे, जिससे पर्यटकों को मैनुअल टिकट चेकिंग के बाद साइड गेट से प्रवेश दिया गया। आधा घंटे तक पूर्वी और पश्चिमी गेट पर तकनीकी खामी रही। दिल्ली से आई तकनीशियनों की टीम ने दो दिन से चली आ रही इस समस्या को दूर करने का दावा किया है।
बुधवार को सूर्योदय के समय दो बार टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश बंद हो गए। एक बार छह मिनट और दूसरी बार 24 मिनट के लिए सर्वर बंद हो गया। इससे पूर्वी और पश्चिमी गेट से सूर्योदय पर लालिमा में डूबे ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों को देरी से प्रवेश मिल पाया। भीड़ बढ़ने पर एएसआई कर्मचारियों ने टर्न स्टाइल गेट की जगह साइड गेट से प्रवेश दिया।
4 of 5
टर्न स्टाइल गेट
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी ताज पर टर्न स्टाइल गेट का सर्वर बंद हो गया था। इससे पर्यटकों का प्रवेश और निकास दोनों ही रुक गया। बुधवार को सुबह प्रवेश में ही दिक्कत रही। पर्यटकों की वापसी तब तक शुरू नहीं हुई थी।
अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई, वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि यह तकनीकी खामी है, लेकिन इसे दूर कर लिया गया है। दिल्ली से तकनीशियनों की टीम ने सर्वर से जुड़ी समस्या को सुलझा लिया है। पर्यटकों को सर्वर डाउन रहने पर वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये प्रवेश दिया गया।