फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय पर चित्र प्रदर्शनी: खूबसूरत तस्वीरों के साथ देखिए 100 से 150 साल पुरानी धरोहरें भी

Tue, 28 Sep 2021 01:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
चित्र प्रदर्शनी में रखीं एंटीक वस्तुएं - फोटो : अमर उजाला
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और फोटोग्राफी का शौक भी रखते हैं तो चले आइए आगरा के सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय पर, यहां आपको खूबसूरत तस्वीरों के साथ अनूठी चीजें देखने को मिलेंगी। अमर उजाला कार्यालय के संस्कृति हॉल में प्रकृति के चित्रों की प्रदर्शनी लग गई है, जिसमें प्रकृति चित्रों के साथ-साथ 100 से 150 साल पुरानी धरोहरें भी प्रदर्शित की गई हैं। कानपुर का लांबा म्यूजियम ऐसी धरोहरों को सहेज रहा है। मंगलवार से शुरू हुई यह प्रदर्शनी बुधवार तक चलेगी। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है। अमर उजाला कार्यालय पर लगी चित्र प्रदर्शनी में फोटोग्राफी क्लब आगरा के फोटोग्राफर भी भाग ले रहे हैं। उनके फोटो भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
चित्र प्रदर्शनी में लगी ताजमहल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
साल 2019 से लेकर अब तक कोरोना महामारी ने सभी को झकझोरा है। इस दौरान उभरते हुए फोटोग्राफरों ने अपनी प्रतिभा को उभारा और जगह-जगह जाकर शानदार फोटो अपने कैमरे में कैद किए। इनके फोटो भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
चित्र प्रदर्शनी में लगी एक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्र प्रदर्शनी में ताजनगरी के साथ-साथ ब्रज की संस्कृति को दर्शाती तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी, जो आपका मन मोह लेंगी। 
 

4 of 7
प्रदर्शनी में रखे पुराने कैमरे - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में 100 से 150 साल तक पुराने एंटीक कैमरे, इसके अलावा अन्य एंटीक वस्तुएं भी यहां रखी गईं हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
120 साल पुरानी स्टीम प्रेस - फोटो : अमर उजाला
यह स्टीम प्रेस (स्त्री) 120 साल पुरानी है। है ना एकदम एंटीक पीस, इसके पास रखा मूवी कैमरा भी अनूठा है। यह 87 साल पुराना है। 
विज्ञापन

6 of 7
रेलवे लाइट - फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर रेलवे लाइट है, जो 1914 की है। दूसरी तस्वीर में दिख रहा फ्रेंच लैंप है, जो करीब 117 साल पुराना है। यह 1904 का बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
91 साल पुरानी टॉर्च - फोटो : अमर उजाला
आजादी से पहले रात में रोशनी के लिए इस तरह की टॉर्च का इस्तेमाल होता था। अमेरिका में बनी ये एंटीक टॉर्च 1930 की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें