फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2021: ताजमहल पर हिंदुस्तानी सैलानियों से लौटी रौनक, विदेशी पर्यटकों का इंतजार

Tue, 28 Sep 2021 10:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: ताजमहल में फोटो खिंचाती पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में पहली लहर में 188 दिन और दूसरी लहर में 61 दिन बंद रहने के बाद जून में ताजमहल खुला तो तीन महीने के अंदर ही देशभर के सैलानियों का रुख फिर से ताज की ओर हो चुका है। ताज पर हिंदुस्तानी सैलानियों से रौनक लौट आई है। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू न होने के कारण विदेशी पर्यटक नहीं आ पा रहे हैं। 

बीते साल 15 मार्च को ताजमहल के दरवाजे सैलानियों के लिए बंद किए थे। तब तक ताज पर 9 लाख विदेशी और 70 लाख भारतीय पर्यटक प्रतिवर्ष आते थे। कोरोना के 18 माह बाद ताजमहल खुलने से यह हिंदुस्तानी पर्यटकों पर ही निर्भर है। विदेशी सैलानी न आने से पंचतारा होटल, एंपोरियम, हस्तशिल्प, गाइड, टूर ऑपरेटर पर बुरा असर पड़ा है। पर्यटन उद्योग का मानना है कि इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के 6 माह बाद आगरा का पर्यटन उद्योग पहले की तरह उड़ान भरने लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पहुंचे 20 हजार भारतीय सैलानी
ताजमहल के दीदार के लिए रविवार को 20 हजार सैलानी पहुंचे। इनमें महज 154 पर्यटक ही विदेशी आए। सार्क देशों के 80 और बिम्सटेक देशों के 7 सैलानी दीदार ए ताज के लिए आए।

वीक एंड पर पहुंचे सैलानी
स्मारक            सैलानी
ताजमहल        19913
आगरा फोर्ट      4232
एत्माद्दौला        333
महताब बाग     220
फतेहपुर सीकरी   566
सिकंदरा           799
मरियम टूम       41
रामबाग            76
विज्ञापन

3 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटन दिवस पर सोमवार शाम 4 बजे होटल ग्रांड, स्टेशन रोड पर विचार गोष्ठी आयोजित की है। इसमें वर्तमान परिस्थितियों में पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। उपनिदेशक पर्यटन अमित कुमार ने बताया कि सुबह पर्यटन स्थलों और कैंट स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। 

'अभी कम आ रहे सैलानी'
जब तक इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं होती, तब तक केवल बिजली का बिल ही होटल निकाल पाएंगे। सैलानियों की संख्या अभी बेहद कम है। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

4 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
'कारोबार हुआ ठप'
होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने बताया कि भारतीय पर्यटकों पर ही उद्योग निर्भर हैं। अगले साल मार्च तक हालात ठीक होने के आसार नहीं। कोरोना से जैसी आशंका थी, दो साल का कारोबार ठप हो गया।

'गाइड हुए सबसे ज्यादा प्रभावित'
गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि भारतीय सैलानी गाइड का सहारा नहीं लेते, केवल विदेशी पर्यटक ही ग्रुप या अकेले में गाइड के साथ पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित गाइड ही हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: ताजमहल में फोटो खिंचातीं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
'उड़ाने शुरू की जाएं'
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन दिवस पर उम्मीद है कि इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाएं। जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, उनके लिए उड़ानें शुरू की जाएं ताकि हस्तशिल्प और एंपोरियम का कारोबार शुरू हो सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें