ताजनगरी में धनतेरस की धूम है। बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। दो साल के बाद मंगलवार को तेरस पर बाजारों में धन बरसेगा। आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक से लेकर ऑटो मोबाइल सेक्टर में जबरदस्त कारोबार की उम्मीद है। पांच दिवसीय दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। दुकानों पर पहुंच कर लोगों ने उत्पाद बुक कराए, जिनकी डिलीवरी धनतेरस पर ली जा रही है। बाजार में भीड़ देख कर व्यापारियों में भी उत्साह है।
ज्वेलरी शोरूम व अन्य उत्पादों के ब्रांडेड कंपनियों के प्रतिष्ठान सजे हुए हैं। धन की देवी लक्ष्मी व विघ्नहर्ता गणेश की मूर्तियां बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं। शहर के प्रमुख कारोबारियों को उम्मीद है कि इस साल दिवाली पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा। वहीं व्यापारियों को ‘मिठास’ का असली आनंद इस दिवाली ही आएगा। लगातार दो साल से दीपोत्सव बिलकुल फीका था। हालांकि तेजी से बढ़ती महंगाई ने मिठाइयों के रेट भी बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
धनतेरस : आभूषण देखती युवती
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर सर्वाधिक बिक्री सोने-चांदी के उत्पादों की होती है। सराफा बाजार सजकर तैयार है। शहर के पुराने और नए बसावट वाले इलाकों की सराफा दुकानों पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने बताया कि इस साल 150 करोड़ रुपये से भी अधिक की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। व्यापारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
3 of 7
धनतेरस: बर्तनों की खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शहर में बर्तनों के शोरूम और दुकानें चमक उठी हैं। धनतेरस से पूर्व से ही लोग यहां खरीदारी करने पहुंच रहे थे। व्यापारियों को मंगलवार को दुकानों पर देर रात तक बंपर भीड़ रहने की उम्मीद है। थोक व्यापारी जतिन गोगिया ने बताया कि इस साल अच्छी सेल होने की उम्मीद है। इस सेगमेंट में 25 करोड़ से भी अधिक की बिक्री का आकलन है।
4 of 7
धनतेरस: बाइक के शोरूम पर ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार भी जोरों पर है। पिछले ढाई से तीन सालों के दौरान इस इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। इस बार बाजार में ऑफर्स की धूम है। कोई भी शोरूम खाली नहीं है। ऑटो मोबाइल एसोसिएशन की अध्यक्ष रंजना बंसल ने बताया कि लोगों ने अपने वाहन बुक कर लिए हैं, डिलीवरी लेने धनतेरस को आएंगे। दो साल में इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। 15 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 7
धनतेरस: बाजार में ग्राहकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गैजेट्स और उपहारों का बाजार इस बार बूम पर है। हर उत्पाद के साथ खास गिफ्ट भी ग्राहकों को लुभा रहा है। आईफोन, स्मार्टफोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप आदि सामान की खरीदारी चल रही है। क्रेडिट व डेबिट कार्ड से लोग अपनी मनपसंद का सामान ले रहे हैं। शाह मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता बताते हैं कि पांच दिन में दस करोड़ से अधिक की बिक्री की उम्मीद है। दिवाली पर बाजार में कई नए उपहार हैं। दो साल बाद इन दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। काफी भीड़ है। थोक व्यापारी अविनाश सिंह ने बताया कि इस बार लोगों ने ऑफलाइन खरीददारी का विकल्प भी चुना है। पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 7
धनतेरस: जौहरी बाजार में सजावट
- फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में तेजी है। टीवी, होम थिएटर, फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन, ओवन आदि सामान लेने के लिए शोरूमों पर लगातार इंक्वायरी की जा रही है। विभिन्न कंपनी जीरो परसेंट ब्याज पर सामान दे रही हैं। कैशबैक ऑफर, स्कीम और निश्चित उपहार की घोषणा भी कंपनियों ने की है। थोक व्यवसायी व वितरक दिनेश गर्ग के अनुसार इस सेगमेंट में 40-50 करोड़ की बिक्री का अनुमान है।
दीपोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया है। पूजा-पाठ के लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। सदर, नौलक्खा, राजामंडी, शाहगंज, लोहामंडी, किनारी बाजार आदि में खील, बताशे, खिलौने की महक बिखरी है। इलायची दाना और कमल गट्टा का बाजार भी सज गया है। बल्केश्वर के थोक व्यापारी विजय गुप्ता ने बताया कि खील 80 से 100 रु. किलो, खिलौना 70- से 80 रु. किलो और बताशा 50 से 60 रु. किलो बिक रहा है। करीब 50 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।