फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

Tue, 24 Jul 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उलाजा गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। मेला में पुण्य और मोक्ष की कामना के लिए श्रद्धालु गिरिराजजी की परिक्रमा लगा रहे हैं। मानसी गंगा के घाटों के ऊपर लगे फव्वारों पर स्नान कर रहे हैं। भक्त गिरिराज जी पर दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

2 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला
राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला विधिवत रूप से देवशयनी एकादशी सोमवार से शुरू हो गया। मेला 29 जुलाई तक चलेगा। गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा में मानव शृंखला बनने लगी है। सोमवार को मौसम के बदलाव के चलते तेज धूप और उमस भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। 
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

3 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
दिन में श्रद्धालुओं ने गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। जैसे-जैसे शाम हुई श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता गया। लाखों श्रद्धालु गिरिराजजी की शरण में पहुंच गए। नगर के प्रमुख मंदिरों को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। हर तरफ राधे राधे की गूंज हैं। 

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

4 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
मुड़िया पूर्णिमा मेले में आस्था के अलग अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कोई नंगे पैर पैदल चलतकर तो कोई लेटकर दंडवती परिक्रमा कर रहा है। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिला-पुरुष सभी शामिल है। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

5 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने पर सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ यहां हर साल श्रद्धालु आते हैं। उत्तर भारत का यह एकमात्र करोड़ी मेला है। सात दिन तक चलने वाले इस मेले में गुरु पूर्णिमा पर आस्था का जन सैलाब उमड़ता है।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

6 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह टैंट लग गए हैं, जिन पर शीतल पेयजल, शिकंजी, शर्बत व भोजन की व्यवस्था की गई है। राजस्थान सीमा में चलने वाले भंडारे व प्याऊ के लिए बिना किसी शुल्क के सेवा करने की अनुमति दी गई है। लोग परिक्रमार्थियों की सेवा कर पुण्य कमाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

7 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
इस मेले में उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के श्रद्धालु आते हैं। मेला की सुरक्षा व्यवस्था छह सुपर जोन, 21 जोन और 60 सेक्टरों में बांटी गई है। 2400 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें आस्था के रूप

8 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
मुड़िया मेला में परिवहन निगम ने 1500 बसें लगाई हैं। पहली खेप में 300 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। बीते दिन हुई बरसात के चलते पार्किंग ठेकेदार व्यवस्थाओं को सुधारते नजर आए। मेला में ड्यूटीकर्मी अपने प्वाइंटों पर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें