फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल: बुखार से गांव में हर घर बीमार, लोगों की पुकार, हमारी भी देख सुन लो सरकार...

Mon, 13 Sep 2021 11:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
फिरोजाबाद: इलाज का पर्चा दिखाते बीमार ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
डेंगू,मलेरिया एवं वायरल बुखार का प्रकोप अभी गांव में थमा नहीं। शहर से सटी आबादी वाले गांवों में इसका प्रकोप अधिक दे रहा है। ग्रामीण उपचार कराने को दौड़ लगाने को मजबूर है,कोई बाइक,कोई ईंको तो कोई एबुलेंस के माध्यम से आगरा,एत्मादपुर,फिरोजाबाद में प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालने वाले कई कर्जदार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर किसे सुनाएं अपनी वेदना अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि सभी खानापूर्ति करने में जुटे हैं। लिहाजा बीमार बच्चों का उपचार तो कराना है सो कराने को मजबूर हैं। घर-घर चारपाइयां बिछी हैं। कोई बाइक पर बच्चों को बैठाकर चिकित्सक के पास दौड़ रहा है तो कोई बुजुर्ग व पत्नी का इलाज कराने में जुटा है। इस तरह का हाल शहरी क्षेत्र से सटे गांवों का हाल है।
विज्ञापन

2 of 6
फिरोजाबाद: कीचड़ से भरा गांव का मुख्य रास्ता - फोटो : अमर उजाला
आसफाबाद चौराहे से आगे फतेहाबाद रोड पर बढ़ें तो मुस्तफाबाद के रास्ते पर बसे नगला गोकुल की बात करें बाग की ओर से जाने वाले रास्ता दल-दल में तब्दील है। नालियां तो साफ हो गई,नालियों से निकला कीचड़ गलियों में भरा था। स्कूल के पास गंदगीयुक्त जलभराव था।
विज्ञापन

3 of 6
मरीज की जानकारी देते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
सुल्तान सिंह कहते हैं जिला प्रशासन का ध्यान शहर में है,गांव में बुखार से बच्चों की मौत हो रही है कोई सुन नहीं रहा है। शिवांक (छह),हिमांशु (एक वर्ष) की मौत हो गई। सुरेंद्र के घर में कई बीमार है। गांव में अंदर प्रवेश किया तो ग्रामीणों ने कहा कोई घर ऐसा नहीं बचा जहां बीमारों की खटिया नहीं पड़ी हो। नगला गोकुल निवासी रामेश्वरदयाल की पौत्री दीक्षा (12)प्रियंका (18), पौत्र पवन (15),धेवती नैना (डेढ वर्ष), सुनैना (तीन वर्ष) बीमार हैं। रामगोपाल के घर में रामवती (40),राजू (20),लवी (डेढ़ वर्ष),सुबोध यादव के घर में वह खुद बीमार होने के साथ सपना (23), मनमोहन (22),मीरा देवी (42) बुखार से पीड़ित है। पप्पू के घर में देवेंद्र (22),लवली (20), बबली (16),अरुणा (14) एवं सुजान सिंह के घर में संदीप (दस),रामवती (12),करिश्मा (सात) एवं जयकेश के घर में ममता (20), ब्रजेश (28), दीक्षा (चार), रूमा (21), पांचो देवी (40) व जयदयाल के घर में चार लोग बीमार है।

4 of 6
फिरोजाबाद: बीमार बच्चों को घर ले जाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
मोहन सिंह बाइक से अपनीबेटी काजल (आठ), वंदना (12) एवं भतीजे अनंत (नौ) की तबीयत खराब होने पर उपचार कराने को दौड़ लगाता दिखाई दिया। ओमप्रकाश के घर में आरती, निधि, भगवान देवी, रवि कुमार,सुधा देवी, सोनू व अंशिका बीमार थे। गोवर्धन एवं शिवराज के घर में चारपाई बिछी दिखाई दी। ग्रामीणों की मानें तो मुस्ताबाद एवं बिहारीपुर मोहम्मदपुर गांव में सौ-सौ से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिरोजाबाद: गांव में गंदगी साफ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नारखी ब्लाक बरतरा की बात करें तो करीब डेढ़ हजार से अधिक आबादी वाले बरतरा गांव में गंदगी का आलम है। गांव के किनारे पड़ने वाले कूड़ों से उठने वाली दुर्गंध बीमारियों का न्यौता दे रही है। वायरल बुखार एवं डेंगू का प्रकोप होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। रुद्र पचौरी (16) दो दिन से प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे है। इसी ब्लाक के आतीपुर गांव की हालत खराब है। बीमार महिला का उपचार आगरा में चल रहा है। साफ सफाई के बाद गंदगी बीमारी को न्यौता देती प्रतीत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिरोजाबाद: अस्पताल में मरीज को देखने पहुंचे सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण अंचल में डेंगू,मलेरिया,वायरल बुखार की रोकथाम की हर संभव कोशिश की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाए हैं,बीमार बच्चों की हालत में काफी हद तक सुधार हुआ है। साफ सफाई के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव,फॉगिग कराने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। -चर्चित गौड सीडीओ फिरोजाबाद।

ये भी पढ़ें:

राधाष्टमी: मुगल शासकों ने बरसाना के मंदिर पर किया था कब्जा, आठ माह तक श्योपुर में हुई थी राधारानी के श्रीविग्रह की पूजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें