फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी: मुगल शासकों ने बरसाना के मंदिर पर किया था कब्जा, आठ माह तक श्योपुर में हुई थी राधारानी के श्रीविग्रह की पूजा

Mon, 13 Sep 2021 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
राधारानी के विग्रह का पंचामृत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म के सनातन धर्मावलंबियों की आस्था से खिलवाड़ करने के लिए सन् 1773 में मुगल शासकों ने बरसाना के लाडली जी मंदिर पर कब्जा कर लिया था। उस समय बरसाना भरतपुर रजवाड़े के राजा सूरजमल के पौत्र के अधीन था। मुगल शासक का भरतपुर नरेश सूरजमल के पौत्र की सेना से युद्ध हुआ। भरतपुर रजवाड़े की सेना पीछे हट गई। उस समय युद्ध के हालातों को देखते हुए मंदिर के गोस्वामी राधारानी के श्रीविग्रह को श्योपुर ले गए। आठ माह तक श्योपुर में राधारानी के श्रीविग्रह की पूजा-अर्चना की गई। राधारानी मंदिर के रिसीवर डॉ. कृष्णमुरारी गोस्वामी ने बताया कि 1773 में भरतपुर रजवाड़े पर मुगल बादशाह शाह आलम ने अपने सेनापति नजफ खान को भेज कर कब्जा करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

2 of 5
राधारानी - फोटो : अमर उजाला
उन दिनों बरसाना भरतपुर रजवाड़े का ही अंग था। दोनों सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। भरतपुर की सेना पीछे हटने को विवश हो गई। इसकी खबर मिलते ही बरसाना श्रीजी मंदिर के सेवायत राधारानी के विग्रह को लेकर श्योपुर मध्यप्रदेश चलेे गए। नजफ खान ने अगले दिन बरसाना में प्रवेश किया। एक सप्ताह तक लूटपाट की। बरसाना के लाडलीजी मंदिर में राधारानी के स्थान पर एक सखी की प्रतिमा को स्थापित कर सेवा पूजा यथावत कर दी गई। उस स्वरूप को विजय लाडली का नाम दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
बरसाना में राधारानी का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में तीन दिवसीय श्रीराधा जन्मोत्सव आज से होगा शुरू
संत श्रीकृष्णा मां संस्थापित श्रीराधा जन्मोत्सव समारोह का आयोजन मथुरा के गोविंदनगर में 13 सितंबर से 15 सितंबर तक होगा। श्रीराधा जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मोहन शुक्ला शाम 5 बजे गणेश पूजन, कलश स्थापना के साथ करेंगे। उसके बाद अखंड हरिनाम कीर्तन आरंभ हो जाएगा। 14 सितंबर को प्रात: 5 बजे श्रीराधा का जन्म अभिषेक, दोपहर 12 बजे शृंगार और शाम 4 बजे राधारानी का चाव का डोला श्रीगल्तेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल 789 एफ सेक्टर राधाकुंज पहुंचेगा। उसके बाद बाल स्वरूप अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

4 of 5
बरसाना स्थित राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
15 सितंबर को शाम 6 बजे बधाई उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ब्रजक्षेत्र एवं बाहर से पधारे सुप्रसिद्ध भक्त कलाकार और गायक राधारानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे। संयोजक श्रीराधा अनुग्रह कृष्णा आश्रम सेवा धाम के सचिव गौरांग शर्मा ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला
राधाजी के जन्म की तैयारी में उमंग व उल्लास में डूबा राधाकुंड 
श्रीराधाजी के जन्म की तैयारियों की उमंग व उल्लास में राधाकुंडवासी डूबे हुए हैं। 14 सितंबर को श्रीजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सभी मंदिरों, आश्रमों व मठों को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। तलहटी के प्रमुख तीर्थस्थल राधाकुंड में युगल स्वरूप में वृषभानु दुलारी श्रीजी व श्रीकृष्ण विराजमान हैं। जल के रूप में राधारानी कुंड में श्रीजी विराजमान हैं। राधा-गोपीनाथ, राधा-गोविंद देव, राधा-कालाचांद, राधा-ब्रजबिहारी आदि मंदिरों में युगल स्वरूप में विराजमान हैं। यहां देश-विदेश से भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिरों में तीन दिवसीय भजन संकीर्तन शुरू हो गया है। राधाजी के जन्म का अभिषेक प्रात: बेला के बाद होगा। महंत केशवदास ने बताया कि राधाकुंड तट स्थित घाट वाले मंदिर राधा-गोपीनाथ में राधा जी का जन्म अभिषेक 14 सितंबर को 11 बजे से होगा। मंदिरों में राधाजी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में घंटे-घड़ियाल, झांझ-मजीरे की धुन बजाई जाएगी। राधाकुंड के सभी मंदिरों में तैयारी चल रही है।
इलाज: आगरा के एसएन में इन दवाओं से डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन को दी मात, 75 मरीज हुए ठीक
राधाष्टमी: ब्रज की गलियों में राधे-राधे की गूंज, राधाजी के 5248वें जन्मोत्सव के लिए सजने लगा बरसाना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें