फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में डेंगू का कहर: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 19 लोगों ने तोड़ा दम, फिरोजाबाद की भयावह स्थिति

Fri, 17 Sep 2021 05:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से गुरुवार को 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिले में अब मृतकों की संख्या 172 हो गई है। जिले में डेंगू और वायरल से हो रही मौतों का कारण जानने के लिए लखनऊ से राज्यस्तरीय अधिकारियों की टीम ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
फिरोजाबाद: बीमार बच्चों को गोद में लिए खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में डेंगू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ब्रज में 19 लोगों की डेंगू से मौत हो गई। फिरोजाबाद में स्थिति भयावह होती जा रही है। यहां 11 ने दम तोड़ दिया। इससे वहां मृतकों की संख्या 172 पहुंच गई है। मैनपुरी में तीन, मथुरा व एटा में दो जबकि कासगंज में एक व्यक्ति की मौत हुई। फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से गुरुवार को 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिले में अब मृतकों की संख्या 172 हो गई है। जिले में डेंगू और वायरल से हो रही मौतों का कारण जानने के लिए लखनऊ से राज्यस्तरीय अधिकारियों की टीम ने डेरा डाल दिया है। टीम सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर डाटा जुटा रही है। इससे पूर्व भारत सरकार और प्रदेश सरकार के विशेषज्ञों की टीम भी आ चुकी है।
विज्ञापन

2 of 6
फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सत्यनगर टापा निवासी सत्यप्रकाश के आठ महीने के पुत्र अंशुल की मौत सौ शैय्या अस्पताल में हो गई। अंशुल को दो दिन पूर्व बुखार आया था। सरस्वती नगर निवासी स्पर्श (13) पुत्र दीपक दीक्षित, पुरानी आबादी रहना निवासी आस्था (11) पुत्री नीरज, झलकारी नगर गली नंबर तीन निवासी लकी सविता (8) पुत्र हिरेंद्र सिंह, इंद्रा नगर निवासी अंशिका (11) पुत्री नीरज कुमार ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
फिरोजाबाद: बच्चे की मौत के बाद रोतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगर निवासी पुष्पेंद्र (17) पुत्र देवेंद्र, नई आबादी तहसील निवासी सोनाली (09) पुत्री ऋषभ कुमार, तीस फुटा निवासी दानिश पुत्र वाकिब, नगला आंस निवासी राधिका पुत्री सुनील कुमार, राठौर नगर निवासी सचिन पुत्र महेंद्र सिंह, तौफीक पुत्र गुलाम नवी निवासी अब्बास नगर की जान भी बुखार ने ले ली। इन सभी का उपचार चल रहा था। 
 

4 of 6
मथुरा: सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के टैंटीगांव निवासी मुकेश के छह माह के बेटे लव को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। सुरीर के गांव लोहई में राजन के आठ वर्षीय पुत्र रोहित को मंगलवार की रात अचानक बुखार और पेट में दर्द हुआ। परिजन कस्बा के चिकित्सक के यहां उसे ले गए। उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले जाते समय गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई। गांव लोहई निवासी पिंकी के 15 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने बुधवार को डेंगू से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में सर्वे शुरू कराकर बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए। उधर, नौहझील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
एटा का मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
एटा में ओनघाट के राजेश व प्रदीप पुत्र लल्लू सिंह की मौत हो गई। कासगंज में सिढ़पुरा के पूर्व चेयरमैन विशाल बाबू के बेटे कृष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैनपुरी में बुखार की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में आवास विकास सेक्टर एक की राजेश्वरी देवी, ललूपुर की रश्मि कस्बा ज्योति निवासी हरिओम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आगरा में बुखार का कहर: 24 घंटे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, तीसरा अस्पताल में भर्ती
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें