फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम हत्याकांड: प्यार में प्रेमिका ने ली 'खौफनाक परीक्षा', प्रेमी के हाथों से कराया सहेली का खून

Thu, 24 Dec 2020 02:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी अंजली, उसकी सहेली पूनम का फाइल फोटो, आरोपी अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई युवती पूनम की हत्या उसकी सहेली अंजली ने अपने प्रेमी अर्जुन के साथ मिलकर की थी। अंजली और अर्जुन शादी करना चाहते थे, जबकि पूनम कह रही थी कि वह ऐसा होने नहीं देगी, क्योंकि वह भी अर्जुन से प्यार करती थी। इस पर अंजली ने अर्जुन से कहा था कि अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो तो पूनम को रास्ते से हटा दो। यह तुम्हारी परीक्षा है। इसके बाद दोनों ने उसे (पूनम) हाने से बुलाया और गला रेतकर मार डाला। पुलिस ने अंजली और अर्जुन की गिरफ्तारी कर बुधवार को यह खुलासा किया है। अगली स्लाइड्स में पढ़ें सहेली ने कैसे रची सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश...


संबंधित खबर- आगरा: शौच के लिए घर से गई युवती की गला रेत कर हत्या से सनसनी, खेत में मिला शव
विज्ञापन

2 of 6
पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
21 दिसंबर को शमसाबाद के बड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय पूनम पुत्री ईश्वरी प्रसाद का शव एक खेत में पड़ा मिला था। एसपी देहात पूर्वी वेंकट अशोक ने बताया कि अर्जुन शर्मा उर्फ अर्जुन पंडित निवासी मोहल्ला गोपालपुरा और अंजली सिकरवार निवासी बड़ा गांव ने जुर्म कुबूल किया है। इन दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। अंजली ने इसके बारे में पूनम को बताया था। उसने अर्जुन से मुलाकात भी कराई। दोनों में दोस्ती हुई और पूनम भी फोन पर अर्जुन से बात करने लगी। उसे लगा कि अर्जुन उसे चाहता है, वह उसे प्यार करने लगी। इसका पता चला तो अंजलि और अर्जुन में कई बार झगड़ा हुआ। अंजली ने पूनम से भी दूरी बना ली।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी अंजली और उसका प्रेमी अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
अंजली को लगा कि अर्जुन उसे धोखा दे रहा है। इस बारे में उसने बात की। इस पर अर्जुन ने पूनम से प्यार करने की बात से इनकार कर दिया। यह भी कहा कि वह पूनम से मना कर चुका है। मगर, वह बार-बार बात करती है। इस पर अंजली ने कहा कि उसे नहीं चाहते हो तो रास्ते से हटा दो। यह परीक्षा है। वह साथ देगी लेकिन काम अधूरा नहीं छोड़ना है। उसे रास्ते से हटाकर हम शादी करेंगे। अर्जुन इसके लिए राजी हो गया।

4 of 6
पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत अंजली और अर्जुन ने पूनम को एसएस डिग्री कॉलेज के पास सुनसान जगह पर बुलाया। उसे बुलाने के के लिए अर्जुन ने ग्राहक के चोरी किए हुए सिम के नंबर से कॉल किया था। पूनम के आते ही उससे बात करने लगे। अंजली ने उससे हाल चाल पूछा। वह सिर्फ इतना कह पाई थी कि ठीक हूं, तभी अर्जुन ने उसका छुरी से गला रेत दिया।
विज्ञापन

5 of 6
इसी जगह पर हुई थी पूनम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खेत में झाड़ियों में छिपा दिया। पूनम के फोन से सिम निकालकर तोड़ दिया। अर्जुन ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। अंजली शव को जलाकर सुबूत मिटाना चाहती थी। अर्जुन ने रात में शव जलाने पर खेतों में सो रहे लोगों को पता चलने के बारे में कहा। इस पर दोनों शव छोड़कर चले गए। दूसरे दिन लाश देखने भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या आरोपी अंजली और पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूनम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर युवती की हत्या से पहले बात हुई थी। इसी नंबर से पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग मिल गया। यह मोबाइल नंबर शमसाबाद के एक गांव के रहने वाले युवक का निकला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी सिम 10 दिसंबर को कार धुलाई सेंटर पर खो गई थी। पुलिस ने कार धुलाई का काम करने वाले शमसाबाद निवासी अर्जुन शर्मा को पकड़ लिया। उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि उसकी पूनम से फोन पर बात होती थी। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें