फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: पढ़िए साल 2020 की वो पांच बड़ी घटनाएं, जिसने हिलाकर रख दिया पूरा गोरखपुर

Wed, 23 Dec 2020 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर की पांच घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 2020 में हुई उन पांच घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद पूरे जिले में खौफ और दहशत का माहौल हो गया था। इन घटनाओं ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। कहीं मां-बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया तो कहीं मां- बेटी को गोलियों से भून दिया गया। आइए हम आपको एक-एक घटनाओं से अवगत कराते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक सईद अहमद। (File) - फोटो : अमर उजाला।
घटना नंबर एक
गोरखपुर में 13 फरवरी को दवा कारोबारी सईद अहमद का शव उनके ही घर के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला था। उनके सीने में तीन गोलियां दागी गई थी। इसकी सूचना सईद के इकलौते बेटे अनस ने पुलिस को दी थी। पुलिस तेजी से मामले की छानबीन में जुट गई लेकिन घर वालों के बयान सुनकर पुलिस वालों का माथा ठनक गया। उनका कहना था कि सईद ने अवसाद में आकर खुद को गोली मारकर हत्या कर ली है। लेकिन पुलिस ने जब मामले का पर्दाफाश किया तो पता चला कि जायदाद की लालच में उनके इकलौते बेटे अनस ने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल अनस जेल में है।
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल व नुसरत उल्लाह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
घटना नंबर दो
22 फरवरी को गोरखपुर के राजघाट इलाके के बनकटी चक के पास स्थित घर में घुसकर गोरखपुर के पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी अनिल सोनकर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी अनिल सोनकर ने जमीन दिलाने के लिए नुसरत से दो करोड़ रुपये लिए थे। रुपये लौटानी न पड़े, इसलिए अनिल ने तुर्कमानपुर निवासी पप्पू नाम के शूटर की मदद से हत्या कराई थी।

4 of 6
घटनास्थल व मृतक कृष्णा और दिवाकर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
घटना नंबर तीन
24 मई को झंगहा इलाके में चचेरे भाइयों दिवाकर (26) और कृष्णा (24) को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। बता दें कि कृष्णा के दोस्त मुकेश के बुलाने पर दावत के लिए दोनों भाई गए थे। इसी दौरान दोनों की हत्या कर दी गई। वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा कर दिया। हंगामें को शांत कराने पहुंचे पुलिस पर भी लोगों ने हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने 150 ग्रामीणों पर सरकारी काम में बाधा, मारपीट, सार्वजनिक संपत्ति निवारण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल व मृत मां-बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
घटना नंबर चार
23 अगस्त को जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इस कदर बढ़ गया कि अरविंद की पत्नी हेमलता (50) व बेटे हर्ष (23) पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये रही कि घटना वाली सुबह मारपीट की सूचना पुलिस को मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस तब मौके पर पहुंची ही नहीं थी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष पहले अस्पताल फिर थाने पहुंचे। पुलिस थाने में बैठकर विवाद सुलझाने में जुटी रही। नतीजा यह हुआ कि राजेश के रिश्तेदारों ने गांव में दूसरे भाई की पत्नी और युवा बेटे को मार डाला। इस घटना में दस लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे, सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी व घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
घटना नंबर पांच
20 सितंबर को शाहपुर इलाके के बशारतपुर राजीव नगर की रहने वाली शिक्षिका निवेदिता उर्फ डेविना मेजर अपनी बेटी डेलसिया के साथ स्कूटी से मायके से ससुराल रामजानकी नगर निकट मिलन लॉन के पास जा रहीं थीं। राजीव नगर कॉलोनी के आशियाना भवन मोड़ के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। घटना में डेविना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बेटी घायल हो गई थी। डेविना मेजर कुशीनगर जिले के सुकनौली ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। इस घटना में शामिल आरोपियों त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू सिंह और दीपक कुमार निभानी समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें