फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: लॉटरी में डूबी रकम चुकाने के लिए भाजपा के पूर्व पदाधिकारी ने बैंक में डाली थी डकैती

Tue, 22 Dec 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
बैंक डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 15 दिसंबर को पड़ी डकैती में पुलिस ने सोमवार को तीन बदमाशों और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वारदात का मास्टरमाइंड भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ठाकुरदास है। उसने पूरी वारदात को अपने पड़ोसी और बैंक के ही अस्थायी कर्मचारी पुनीत उर्फ पीके की मदद से अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से 40 लाख रुपये बरामद किए हैं। रकम को छिपाने में मदद करने वाली दो महिलाओं को भी पकड़ा गया है। वारदात में पांच बदमाश शामिल रहे थे। इनमें से दो अभी फरार हैं। रुपये छिपाने वाले दो और आरोपी हाथ नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
आगरा बैंक डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर के ग्वालियर मार्ग स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में मंगलवार शाम को तकरीबन 4.50 बजे चार बदमाशों ने लूटपाट की थी। बैंक की मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल और क्लर्क शशांक को बंधक बना लिया था। बैंक का अस्थायी कर्मचारी खंदारी निवासी पुनीत चाय बनाने के लिए दूध लेने बैंक के सामने गया था। बदमाशों ने तमंचे और चाकू दिखाकर मैनेजर और कर्मचारियों से कैश लूटा था। तभी पुनीत अंदर आया था। बदमाशों ने उससे मारपीट की और मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया था। बैंक से 56.94 लाख रुपये लूटने के बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को वॉशरूम में बंद कर दिया था। इसके बाद भाग गए थे। बदमाशों के रोहता गांव से जाने के फुटेज मिले थे। 
विज्ञापन

3 of 8
आगरा बैंक डकैती कांड: कर्मचारियों से जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी, डीजीपी कार्यालय से रोजाना ली जा रही थी अपडेट 
बैंक में डकैती की वारदात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के कार्यालय से भी रोजाना अपडेट लिया जा रहा था। आईजी ए सतीश गणेश के साथ एसएसपी बबलू कुमार खुद घटना के खुलासे के लिए लगे थे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में दस टीमों ने काम किया। रविवार को पुलिस को कुछ सुराग मिले। इसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया। 

4 of 8
डकैती का खुलासा करने के बाद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर को एडीजी अजय आनंद ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि बैंक के कर्मचारी पुनीत कुमार ने अपनी मित्र ठाकुरदास से लूट कराई थी। वारदात करने पांच बदमाश आए थे। पकड़े गए तीन बदमाशों से 40 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। 17 लाख रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
आगरा बैंक डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला
तगादा करने आ रहे लोगों से परेशान था ठाकुरदास 
बैंक डकैती का मास्टर माइंड खंदारी में मल्होत्रा नर्सिंग होम के पास रहने वाला 45 वर्षीय ठाकुरदास है, उसकी पांच बेटियां हैं। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष रहा है। वह लॉटरी (बीसी) चलाता था। मगर, एक साल पहले उसका पैसा डूब गया। कुछ लोगों ने बेईमानी कर ली। तकरीबन 28 लाख रुपये का कर्ज हो गया। लोग उसके पास तगादा करने लगे। लॉकडाउन लगने पर लोग शांत बैठ गए। इस बीच कर्ज चुकाने के लिए रकम का इंतजाम के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सका। लॉकडाउन हटते ही लोग घर के चक्कर काटने लगे। उसे धमकी भी देकर जाते थे। इससे वह परेशान था। 
विज्ञापन

6 of 8
आगरा बैंक डकैती कांड : सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
बैंक के कर्मचारी पुनीत से उसकी दोस्ती थी। उससे किसी ने कहा था कि किसी फर्म के नाम से लोन मिल जाएगा। इस पर ठाकुर डेली नीड्स के नाम से फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया। मगर, किसी कारण लोन नहीं मिल सका। इस पर ठाकुरदास ने अपने मित्र से बात की। उसकी बैंक भी गया। पुनीत भी उसे इंडियन ओवरसीज बैंक से लोन नहीं दिलवा सका। उसने पुनीत से बात की। उसने बताया कि दो महिलाएं और दो पुरुष कर्मचारी हैं। ज्यादा लोग नहीं आते हैं। रोजाना करीब 40 से 50 लाख रुपये का लेनदेन होता है। इस पर ठाकुरदास ने बैंक में लूट का प्लान बनाया। उसने अपने सबसे छोटे भाई नरेंद्र कुमार से बात की। इसके बाद नरेंद्र ने अपने पड़ोसी बंटी और रंजीत से बात की। ठाकुरदास ने अपने साढ़ू सनी को भी शामिल कर लिया। उसे अंदाजा था कि कैश मिला तो कर्ज चुक जाएगा। जो रकम बचेगी उससे व्यापार कर लेंगे। बाकी रकम को आपस में बराबर बांट लेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
बैंक डकैती के आरोपियों के साथ आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई गिरफ्तारी
. पुनीत कुमार उर्फ पीके पुत्र बदन सिंह निवासी मकान नंबर 6/261 खंदारी, हरीपर्वत। (बैंक का अस्थायी कर्मचारी)
. रंजीत पुत्र हजारी लाल निवासी मकान नगर 6/168, खंदारी, हरीपर्वत। (ठाकुरदास का पड़ोसी)
. ठाकुरदास पुत्र बनवारी लाल निवासी मकान नंबर 6/109, खंदारी, हरीपर्वत। (लूटकांड का मास्टर माइंड)
. नीरज पत्नी मनोहर निवासी मकान नंबर 6/109, खंदारी, हरीपर्वत। (ठाकुरदास के भाई की पत्नी व सगी साली)
. रजनी पत्नी ठाकुरदास निवासी मकान नंबर 6/109, खंदारी हरीपर्वत। (ठाकुरदास की पत्नी)

ये भी पढ़ें: Corona In Agra: कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले, ठीक होने वाले मरीजों की दर 95 प्रतिशत
विज्ञापन

8 of 8
आगरा बैंक डकैती कांड : आरोपी पुनीत - फोटो : अमर उजाला
यह आरोपी हैं फरार
. सनी उर्फ सिद्धार्थ पुत्र ठाकुर सिंह निवासी नरीपुरा, थाना शाहगंज। (ठाकुरदास का साढ़ू)
. बंटी जाटव पुत्र महेश निवासी मकान नंबर 6/118, खंदारी, हरीपर्वत। (ठाकुरदास का पड़ोसी) 
. नरेंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी मकान नंबर 6/109, खंदारी, हरीपर्वत। (ठाकुरदास का भाई)
. तेज सिंह निवासी गांव नगला प्रताप, थाना मलपुरा। (ठाकुरदास का ससुर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें