फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो देखकर नशे में बच्ची से किया था दुष्कर्म, पहचान खुलने के डर से गला दबाकर मार डाला

Mon, 21 Dec 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो देखकर नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया था और पहचान खुलने के डर से उसे मार डाला।
विज्ञापन

2 of 5
विनीत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया। गुरुवार शाम माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से सात वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। बच्ची की मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को बच्ची का अर्द्धनग्न शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला था।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने गांव निवासी विनीत द्विवेदी के नशेबाज होने और उसका व्यवहार अच्छा न होने की बात बताई।

 

4 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने उससे भी कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से मोबाइल भी बरामद हुआ है। फोन की हिस्ट्री से आरोपी के अश्लील वीडियो देखने का पता चला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि अश्लील वीडियो देख शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। खुलासा करने वाली टीम में माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेशचंद्र आनंद, स्वाट टीम के प्रभारी बृज किशोर सिंह व सर्विलांस टीम के प्रभारी अरविंद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें