फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागरः राहुल से पुलिस करेगी ये चार सवाल, खुलेगी अस्मिता से जुड़ी हर कड़ी

Sun, 12 Jul 2020 03:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नीलम के साथी राहुल की रिमांड पर कल कोर्ट में सुनवाई
विज्ञापन
1 of 6
कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग की फरीदाबाद की सरगना नीलम से जुड़ी दिल्ली की डॉ. नेहा और एजेंट मीना का पता अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। इधर, नीलम के सहयोगी आनंद राहुल सारस्वत से पुलिस रिमांड पर लेकर चार सवाल करेगी।। उससे गैंग के सदस्यों से लेकर बच्चों के बेचने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
विज्ञापन

2 of 6
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 19 जून को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने दो गाड़ियों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन बच्चियां भी मिली थीं। इन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। गैंग सरोगेसी कराकर नेपाल में बच्चों को बेचता है। गैंग की सरगना फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी नीलम है। उसे पुलिस ने दो दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी राहुल आनंद और गिरोह की सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
नीलम ने कई राज उगले थे। दिल्ली के लाजपत नगर की डॉ. नेहा सरोगेसी धंधे में जुड़ी थी। दिल्ली के बदरपुर की मीना ने उसे डॉक्टर से मिलवाया था। तब से गैंग संचालित कर रही है।

संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली

4 of 6
सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने डॉ. नेहा और एजेंट मीना की तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिले। नीलम को पुलिस रिमांड पर लिए हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस दोनों को नहीं ढूंढ सकी है। उनके पकड़े जाने के बाद ही दिल्ली और यूपी में फैले गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता चल सकेगा।

संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं 
विज्ञापन

5 of 6
कोख के सौदागरों को जेल भेजती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ढीली चाल से पता नहीं लग पा रहा है। उधर, पुलिस ने नीलम के सहयोगी आनंद राहुल सारस्वत को गिरफ्तार किया था। वह दो लड़कों को सिलीगुड़ी में नेपाल की अस्मिता के एजेंट को बेचकर आया था। पुलिस ने राहुल को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। सोमवार को सुनवाई है

संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल ने बताया कि राहुल ही नीलम और अस्मिता के बीच की कड़ी है। वह बच्चों को नेपाल बार्डर पर ले जाने का काम करता था। महिलाओं को भी ले जाता था। उससे सवाल किया जाएगा कि बच्चों को कहां लेकर गया था? अस्मिता के एजेंट कितने और कहां हैं? कितने बच्चों को बेच चुका है? कितनी महिलाओं को लेकर गया? इस सबकी जानकारी ली जाएगी।

संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें