कोख के सौदागर गैंग का मास्टरमाइंड नोएडा का डॉक्टर विष्णुकांत है। वह नेपाल की रहने वाली अस्मिता का पति है। डॉ. विष्णुकांत 12 साल से सरोगेसी, अंडाणु और शुक्राणु खरीदने का धंधा कर रहा है। तीन साल से अवैध तरीके से इस कार्य में लगा है। अस्मिता पति का साथ देती है। वह भी नोएडा में रह रही है। एजेंट आनंद राहुल सारस्वत ने पुलिस कस्टडी रिमांड में की गई पूछताछ में खुलासा किया है। पुलिस ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह पहले ही पत्नी सहित फरार हो चुका है।
मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली निवासी आनंद राहुल को रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद नोएडा लेकर गई थी। इसके बाद पुलिस उसे सिलीगुड़ी लेकर जाएगी। इस गिरोह ने दिल्ली और सिलीगुड़ी में बच्चे बेचे हैं। 19 जून को फतेहाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने कोख के सौदागर गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा था।
विज्ञापन
3 of 9
स्थानीय सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
इसमें गैंग की फरीदाबाद की सरगना नीलम है। तीन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बच्चियों को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। लॉकडाउन में फरीदाबाद के हॉस्पिटल में महिलाओं के प्रसव कराए गए थे। पुलिस ने डॉक्टरों के बयान लिए थे। इसके बाद नीलम को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। इसमें एजेंट मीना और डॉ. नेहा का नाम सामने आया, लेकिन दोनों अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
नेपाल में खोला क्लीनिक, रचाई दूसरी शादी
एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि आनंद राहुल सारस्वत से पूछताछ में पता चला कि मूलरूप से कर्नाटक का रहने वाला डॉक्टर विष्णुकांत 12 साल से सरोगेसी का धंधा कर रहा है। उनका नोएडा के सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ एवीएशन सिटी में फ्लैट था। वह दिल्ली के अस्पताल फीनिक्स में नौकरी कर रहा था। यहां पर उसकी मुलाकात नोएडा के ही सेक्टर 93 निवासी डॉ. विशाल से हुई। वह आईवीएफ सेंटर से जुड़े हुए हैं। डॉ. विष्णुकांत से सरोगेसी के लिए विदेशी दंपती भारत आकर संपर्क करते थे। डॉक्टर किराये पर कोख दिलाता था। इसके साथ ही शुक्राणु और अंडाणु दिलाता था। डॉ. विष्णुकांत ने डॉक्टर विशाल के साथ काम शुरू किया। तीन साल पहले सरोगेसी को केंद्र सरकार ने अवैध कर दिया। इस पर डॉक्टर विशाल ने कार्य बंद कर दिया, जबकि विष्णुकांत अवैध तरीके से करता रहा।
विज्ञापन
5 of 9
सरगना अस्मिता
- फोटो : अमर उजाला
विष्णुकांत ने तीन साल पहले नेपाल में क्लीनिक खोला था। यहां उसकी मुलाकात अस्मिता से हो गई। दोनों ने शादी कर ली। यह विष्णु की दूसरी शादी थी। इसके बाद दोनों मिलकर काम करने लगे। उन्होंने अलग-अलग शहरों में अपनी एजेंट महिलाओं को सरगना बनाया। यह किराये पर कोख देने वाली महिलाओं को लेकर आने लगीं। डॉ. विष्णुकांत की पहली पत्नी कर्नाटक में रहती है।
आरोपी राहुल को ले जाती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
गैंग के सदस्यों के पकड़ते ही फरार हुए दंपती
गैंग का मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता 19 जून को गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद फरार हो गए। 26 जून से दोनों की लोकेशन नोएडा में नहीं है। पुलिस ने आनंद राहुल सारस्वत को रिमांड पर लेने के बाद सबसे पहले उसके फ्लैट पर दबिश दी, लेकिन फ्लैट पर कोई नहीं मिला। बताया गया कि फ्लैट बेचा जा चुका है। वहीं पुलिस डॉ. विशाल के पास भी गई। उन्होंने बताया कि डॉ. विष्णुकांत से उनका कोई संपर्क नहीं है। उनके कर्मचारी सौरभ को राहुल जानता था। इसलिए सौरभ से भी गैंग के बारे मेंपूछताछ की गई। वह डॉ. विष्णुकांत के बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि आशंका है कि डॉ. विष्णुकांत कर्नाटक भाग गया है। अस्मिता भी उसके साथ है। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सर्विलांस की मदद भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
सिलीगुड़ी में एजेंट की पहचान
दो लड़कों को नेपाल बार्डर के पास सिलीगुड़ी में बेचा गया था। राहुल ने यहां पर बच्चों को खरीदने वाले दो एजेंट के नाम बताए हैं। पुलिस अब उनके बारे में पता करने में लगी है। पुलिस राहुल को सिलीगुड़ी भी ले जा सकती है। वहीं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना के बारे में राहुल कुछ भी नहीं बता सका है।
अस्मिता बनाती है महिलाओं को एजेंट
अस्मिता नेपाल में अपना क्लीनिक चलाती है। वह बच्चों को भारत से लेकर जाने के बाद नेपाल में बेचती थी। अस्मिता यहां पर अलग-अलग जिले में अपनी महिला एजेंट तैयार करती थी। वह किराये पर कोख देने के लिए महिलाओं को तैयार करती थी। हर एजेंट का कमीशन फिक्स होता था।
ये हो चुके गिरफ्तार
नीलम निवासी धीरज नगर, फरीदाबाद. रूबी निवासी दिल्ली, अमित निवासी दिल्ली, राहुल निवासी दिल्ली, प्रदीप निवासी फरीदाबाद, आनंद राहुल सारस्वत निवासी दिल्ली
इनकी तलाश है
. डॉ. विष्णुकांत निवासी कर्नाटक, हाल पता नोएडा। अस्मिता निवासी नेपाल, हाल पता नोएडा। डॉ. नेहा निवासी लाजपत नगर, दिल्ली, एजेंट मीना निवासी बदरपुर दिल्ली, योगेश निवासी फरीदाबाद (नीलम का भांजा) दो एजेंट निवासी सिलीगुड़ी