फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के रंग में रंगने लगा बाजार, कोरोना काल में क्या है खास, देखिए ये खबर

Sun, 13 Dec 2020 03:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार क्रिसमस का उत्साह, उल्लास और उमंग एहतियात के साथ है। सेंटा क्लॉज चॉकलेट बांटने के लिए मास्क लगाकर आएंगे। वह सैनिटाइजर का वितरण भी करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार भी क्रिसमस के रंग में रंगने लगा है। गिफ्ट गैलरी सज गई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर शहर में 100 से ज्यादा बड़े आयोजन होते हैं। ये रेस्तरां, होटलों में किए जाते हैं। इनमें सेंटा क्लॉज बने लोग उपहार बांटते हैं। इस बार कोरोना के कारण लोगों को सतर्कता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए सेंटा क्लाज मॉस्क लगाकर उपहार बांटेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
सेंटा क्लॉज - फोटो : अमर उजाला
बाजार में लाइटिंग क्रिसमिस ट्री से लेकर सेंटा क्लॉज के लाल रंग के कपड़ों का सेट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कोरोना के चलते गिरजाघरों में इस बार यीशु का जन्म मनाने वालों की भीड़ नहीं होगी। इसलिए लोग घरों में ही यीशु की तस्वीर घर में सजाने के लिए ला रहे हैं।
 

4 of 6
आगरा का सेंट मैरी चर्च - फोटो : अमर उजाला
गिरजाघरों में सैनिटाइजेशन शुरू
गिरजाघरों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। हर साल गिरजाघरों में आने वाले लोगों को इस बार क्रिसमिस-डे घर में ही मनाने का आह्वान किया गया है। यह कहना है फादर मून लाजरेस का। लाजरेस कहते हैं कि इस बार क्रिसमस-डे पर गिरजाघरों में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
घर में क्रिसमस की तैयारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मास्क पहनने के लिए प्रेरित करूंगा
सेंटा क्लॉज बनने की भी अलग अनुभूति है। हर बार सेंटा बनता हूं। कोरोना में इस बार सेंटा क्लॉज का स्वरूप धारण कर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करूंगा। - ऑब्री नादर

मैचिंग के मास्क भी लोग ले रहे
सेंटा क्लॉस की ड्रेस के साथ मैचिंग के मास्क भी लोग ले रहे हैं। सेंटा मास्क लगाकर ही उपहार बांटेंगे। यह इसलिए भी जरूरी है कि  क्योंकि उन्हें देखकर अन्य लोग ऐसा ही करेंगे। - भूपेश कालरा, संचालक, जास्मीन गिफ्ट गैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा में क्रिसमस की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
घर में रहकर क्रिसमस मनाने का आह्वान
इस बार ईसाई समाज के लोगों से घरों में रहकर ही क्रिसमस मनाने का आह्वान किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि ज्यादातर लोग घरों में ही प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाएं। - डेनिस सिलवेरा, अध्यक्ष, क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें