फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weater Update: सर्द सुबह के साथ कोहरा, जानिए कैसा रहेगा आने वाले तीन दिनों का मौसम

Sun, 13 Dec 2020 12:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सड़कों पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मौसम सर्द रहा। सुबह कोहरे के बाद दोपहर में बादल छाए रहे। दिन भर बादलों की लुकाछिपी होती रही। धूप न निकलने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में कमी आई। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं। वहीं रविवार को भी कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ। दोपहर तक धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। 
विज्ञापन

3 of 5
कोहरे में सड़क से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री कम और रात में सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा। दिन में बादलों के कारण आर्द्रता 96 फीसदी तक रही। बादलों के छाए रहने के साथ शनिवार को दिन में तेज हवाएं चलीं, जिससे प्रदूषण में कमी आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं।

4 of 5
कोहरे में सड़क से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात में कोहरा इतना घना था कि दृश्यता शून्य थी। रात एक बजे के बाद सड़क पर अचानक घना कोहरा छा गया। हाईवे पर वाहनों चालकों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
हवा चलने से प्रदूषण में आई कमी, एक्यूआई 178
तेज हवा चलने से शनिवार को प्रदूषण में जबरदस्त कमी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची में शनिवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 178 रहा। धूल कणों की मात्रा सामान्य से तीन गुना तक रही, जबकि इससे पहले ये 7 से 9 गुना तक पहुंच गई थी। इसी तरह कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में भी कमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें