चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
उटंगन और यमुना में भी बाढ़ के हालात, गांवों में रतजगा
बुधवार को सूखी पडी उटंगन नदी पूरे पेटे में बहने लगी है। उटंगन और यमुना नदी का पिढ़ौरा गांव में संगम होता है। उटंगन में राजस्थान से छोडे़ गए पानी के यमुना में पहुंचने से बाह में बाढ़ के हालात बन गए है। बटेश्वर में रानी घाट डूब गया है। दूसरे घाटों की ओर भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। कचौराघाट के प्राचीन मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। नदी के उफनाने से तटवर्ती गांवों बटेश्वर, कलींजर, बुढै़रा, स्याइच, कोट, सिधावली, फरैरी, होलीपुरा, कलियानपुर, भरतार, विक्रमपुर , विक्रमपुर कछार, चौरंगा बीहड़ , सुंसार, कछपुरा, पारना, नौगवां, गढ़वार, गढ़ी बरौली, चरीथा, कचौराघाट, खिलावली, खिच्चरपुरा, रामपुर चंद्रसैनी, बिठौली, बलाई, रजौरा, रीठई आदि गांवों में लोग घबराए हैं। गांवों की ओर तेजी से बढ़ रहे पानी ने ग्रामीणों की नींद उडा दी है। 35 गांवों के कछार की फसलें पहले से ही डूबी हुई हैं।
आगरा पुलिस चौकी में लड़कों की हरकत: दरोगा की कुर्सी पर बैठ मेज पर रखे पैर, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल