फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2020: आगरा में छह वर्षों से पहले स्थान पर बेटियों का कब्जा, अदिति ने रचा कीर्तिमान

Tue, 14 Jul 2020 01:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12वीं के परीक्षा परिणाम में साल दर साल बेटियां कमाल कर रही हैं। छह वर्षों (2015) से आगरा जिले में पहले स्थान पर बेटियां ही अपना कब्जा जमा रही हैं। इस बार के परिणाम में टॉप थ्री में चार परीक्षार्थी हैं। इसमें से दो छात्राएं और दो छात्र हैं। जिले में अदिति गुप्ता ने अब तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का कीर्तिमान बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Aditi Gupta - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 की परीक्षा में अदिति गुप्ता ने कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अब तक का सर्वाधिक अंक 99.60 फीसदी हासिल किया है। इससे पहले सर्वाधिक प्राप्तांक मिल्टन पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा के नाम था। उन्होंने 98.20 फीसदी अंक हासिल किए थे। गत वर्ष की टॉपर सिंपकिंस स्कूल की काजल अग्रवाल ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वर्ष        टॉपर         प्राप्तांक (फीसदी)    स्कूल 
2020    अदिति गुप्ता     99.60     दिल्ली पब्लिक स्कूल 
2019    काजल अग्रवाल    98.00    सिंपकिंस स्कूल
2018    मानसी अग्रवाल     97.60     जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल
2017    शिवानी गौतम     97.80     सिंपकिंस स्कूल 
2016    हर्षिता शर्मा     98.20     मिल्टन पब्लिक स्कूल
2015    कनिका सिंह    97.60    सिंपकिंस स्कूल  

4 of 6
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
अधिकतर स्कूलों के टॉपर छात्र हैं 

जिले का टॉपर इस वर्ष भी कोई छात्र नहीं बन सका, पर अधिकतर स्कूलों में छात्र ही टॉपर हैं। सिंबोयजिया स्कूल में 99.00 फीसदी अंक लेकर दिव्यांश अग्रवाल, ऑल सेंट्स स्कूल में 98.60 फीसदी अंकों के साथ संदीप सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में 98.2 फीसदी अंकों के साथ रजत प्रताप, राधा बल्लभ पब्लिक स्कूल में 96.25 फीसदी अंक के साथ अर्शलान अली, आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में 97.6 फीसदी अंकों के साथ उत्कृर्ष अग्रवाल स्कूल टॉपर हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में 97.2 फीसदी अंक पाकर आर. इंद्रजीत, गायत्री पब्लिक स्कूल में 97.2 फीसदी अंकों के साथ श्रेयांश जैन, जॉन मिल्टन स्कूल में 96.8 फीसदी अंकों के साथ यश अग्रवाल,  कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल में 97.4 फीसदी अंक पाकर सचिन कुमार, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 96.4 फीसदी अंकों के साथ वंदित खंडेलवाल, बोस्टन पब्लिक स्कूल में 96.8 फीसदी अंक पाकर अक्षत गर्ग, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में 94.2 फीसदी अंक हासिल कर अनुष्ठान सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इन स्कूलों में छात्राएं टॉपर 
दिल्ली पब्लिक स्कूल में 99.60 फीसदी अंकों के साथ अदिति गुप्ता, सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल में 98.60 फीसदी अंक पाकर आस्था गुप्ता, सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में 97.60 फीसदी अंक प्राप्त कर तान्या जालान, एसएस कान्वेंट स्कूल में 97.4 फीसदी अंकों के साथ इशिका अग्रवाल स्कूल टॉपर बनीं हैं।

केंद्रीय विद्यालय नंबर-तीन में 97.4 फीसदी अंकों के साथ भारती सिंह, विजया इंटर नेशनल स्कूल में 97 फीसदी अंकों के साथ राधिका सिंघल, होली पब्लिक स्कूल में 96.60 फीसदी अंकों के साथ तान्या डावर, बलूनी पब्लिक स्कूल में 96.6 फीसदी अंकों के साथ सिरजन कौर, सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल में 92 फीसदी अंकों के साथ आलिया हसन ने स्कूल टॉप किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें