जब-जब हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, उससे ठीक पहले श्रीधाम वृंदावन में वैष्णव कुंभ मेला भी लगता है। इस दौरान हजारों संत-महात्माओं के साथ श्रद्धालु भी वृंदावन पहुंचते हैं। यह धार्मिक आयोजन 40 दिनों तक चलता है। इस दौरान हजारों लोगों की मौजूदगी तीर्थनगरी में रहती है। ब्रज के लोगों का कहना है कि यह एक ऐसा धार्मिक आयोजन है, जब ब्रज संस्कृति को देशभर में और व्यापक तरीके से फैलाया जा सकता है।