फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: किसान नेताओं का एलान- कृषि कानून निरस्त नहीं किए तो राष्ट्रपति से मांगेंगे इच्छामृत्यु

Sat, 06 Feb 2021 05:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में किसानों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आगरा में किसान नेताओं ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग करेंगे। बता दें कि भाकियू ने शनिवार को तीन घंटे के लिए चक्का जाम करने का एलान किया था, जिसे स्थगित कर दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट और तहसीलों में प्रशासन को ज्ञापन देकर विरोध जताया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार को किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में कई किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला डिप्टी कलेक्टर पीसी आर्य को सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को वापस कर किसानों की मांगों को मानकर धरना समाप्त करवाया जाए। अन्यथा किसान आंदोलन और उग्र होता चला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता सौरभ चौधरी ने कहा कि किसान अगर खेत में कटीले तार लगा ले तो मुकदमा दर्ज हो जाता है। दिल्ली में किसानों को रोकने के लिए कटीले तार लगा दिए। किसानों ने चेतावनी ने दी कि अगर तीनों कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो किसान राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मागेंगे। इस दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, नीरज यादव, ज्ञान सरन, ऋषि पाल, उमा शंकर पाठक, हरवीर सिंह, जय प्रकाश यादव और गौरव यादव मौजूद रहे। 

4 of 5
आगरा: करई टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा की किरावली तहसील में किसानों ने एसडीएम सुमित सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उधर, फतेहपुर सीकरी में किसानों के चक्का जाम के एलान पर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस बल पीएससी टोल प्लाजा पर तैनात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टूंडला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद की टूंडला में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ कई किसान तहसील पहुंचे। किसानों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम राजेश वर्मा को ज्ञापन दिया। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी भाकियू ने प्रशासन को ज्ञापन देकर विरोध जताया। उधर, किसान आंदोलन को देखते हुए मंडलभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें