ठाकुर बांकेबिहारी की भूमि वृंदावन मंगलवार को भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठी। इस्कॉन द्वारा छटीकरा मार्ग से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में देश और विदेश के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
तस्वीरें: भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजीं वृंदावन की गलियां, भक्ति में लीन होकर झूमे भक्त
2 of 5
जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर को श्रद्घालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शाम को भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चरण के मध्य भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहिन सुभद्रा को सुसज्जित रथ में विराजमान कराया।
विज्ञापन
तस्वीरें: भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजीं वृंदावन की गलियां, भक्ति में लीन होकर झूमे भक्त
3 of 5
जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं में दिव्य रथ को खींचने के प्रति भारी उत्साह रहा। विदेशी भक्त हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र का जाप और कई श्रद्धालु झांझ, मंजीरे और मृदंग की थाप पर संकीर्तन करते चल रहे थे। रथ के आगे श्रद्धालु झाडू से मार्ग की सफाई करते चल रहे थे। मार्ग में जगह जगह रंगोली सजाई गईं।
तस्वीरें: भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजीं वृंदावन की गलियां, भक्ति में लीन होकर झूमे भक्त
4 of 5
जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भगवान का दिव्य रथ कई मार्गों से होता हुआ इस्कॉन मंदिर पहुंचा। यहां भक्तों ने आरती उतार श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गुरूकुल इंटर नेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा ने मंत्रोच्चारण किया गया। इस अवसर पर त्रिकालांजनदास, सौरभदास, रविलोचनदास आदि भी उपस्थित थे।
रथयात्रा में संकीर्तन की कई मंडलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रथयात्रा से आगे नफीरी बजाते हुए कलाकार चल रहे थे। वहीं रथ यात्रा में विदेशी महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़चढ़कर सहभागिता की। विदेशी महिलाएं नृत्य करतीं चल रहीं थीं।