फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में अखिलेश यादव की भक्ति: बांकेबिहारी के बाद गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में पूजा कर मांगी मनौती

Sat, 20 Mar 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धार्मिक दौरे पर शुक्रवार को गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले अखिलेश यादव ने गोवर्धन में द ब्रज फाउंडेशन द्वारा बनाए गए ऋण मोचन कुंड का अवलोकन कर कुंड के जल से आचमन ले सूर्य को अर्घ्य दिया। गुरुवार को अखिलेश यादव ने वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव ने ऋण मोचन कुंड पर सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने विकास कार्यों की उपलब्धियां जनता को नहीं बता सकते। उन्होंने केवल हमारे विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्धघाटन किया है। एक्सप्रेसवे , मेट्रो, बड़े विद्युत उत्पादन या ट्रांसमीटर, गोवर्धन सौंदर्यीकरण योजना आदि सब हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गिरिराजजी की पूजा करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार का एक भी एमओयू जमीन पर नहीं उतरा है, प्रदेश को अगर किसी ने बर्बाद किया है तो वह केवल भाजपा है। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसान चाहते हैं तीनों नए कृषि कानून वापस हों। इससे पहले गोवर्धन दानघाटी मंदिर में अखिलेश यादव ने पूजा-अर्चना की। सेवायत दीपू पुरोहित, महेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराकर स्वागत किया। 

4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव गुरुवार शाम को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। शुक्रवार को किसान महापंचायत से पहले अखिलेश यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, आज उठेगी कृष्ण की धरती से हलधर बलराम की पुकार, किसानों की महापंचायत बदलेगी अपने देश का इतिहास!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन से कोई घबराया हो या नहीं, लेकिन भाजपा जरूर घबरा रही है। जिस तरह से आप लड़ाई लड़ रहे हैं, उसको पता चल गया है कि अब किसान नहीं रुकने वाला है। उन्होंने कहा कि जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे, यह लड़ाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें