फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा डकैती कांड: बदमाशों ने चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी, कहा- पुलिस को बताया तो फिर आएंगे

Sun, 19 Sep 2021 09:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पीड़ित चिकित्सक दंपती - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार रात को चिकित्सक जसवंत राय के घर 20 लाख का डाका डालकर बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दे डाली। तमंचा, चाकू और पेचकस लेकर घर में घुसे बदमाशों ने चिकित्सक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कहा कि शोर मचाया तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। अगर पुलिस को बताया तो दोबारा आएंगे और गोली मार देंगे।

संबंधित खबर- आगरा में 20 लाख की डकैती: गेट कूदकर घर में घुसे बदमाश, चिकित्सक दंपती को बंधक बनाकर की वारदात

डॉ. जसवंत ने बताया कि वह खाना खा रहे थे। पत्नी सुनीता और उनके छोटे भाई की पत्नी सीमा सागर बातचीत में लगी थीं। तभी उनके हॉल का दरवाजा खुला। दो बदमाश अंदर आए। एक ने हाथ में तमंचा तो दूसरे ने चाकू ले रखा था। वह संभल पाते, उससे पहले ही तीन और बदमाश आ गए। दो बदमाशों ने डॉ. जसवंत राय को पकड़ लिया। उनके सिर पर ताबड़तोड़ तमंचे की बट से प्रहार किए। 
विज्ञापन

2 of 6
पीड़ित चिकित्सक जसवंत राय - फोटो : अमर उजाला
डॉ. जसवंत को कुछ देर बाद होश आया तो पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को बदमाश धमका रहे थे। तीनों के हाथ पैर और मुंह को टेप से बांध दिया। चाबी लेने के बाद घर के पिछले हिस्से में कमरे और स्टोर में रखी अलमारी को खोला। एक में जेवरात तो दूसरी में कैश निकाल लिया। इसे बैग में रखकर भाग गए। 
विज्ञापन

3 of 6
चिकित्सक के घर में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
डॉ. जसवंत राय ने बताया कि बदमाश यही कह रहे थे कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। माल कहां रखा है यह बता दो। जाते समय भी धमकाया। यह भी कहा कि पुलिस को बताया तो दोबारा आएंगे। उन्होंने बदमाशों के जाने की पुष्टि होने पर अपने मुंह से हाथों पर लगा टेप खोला। इसके बाद पत्नी और भाई की पत्नी के हाथ, पैर और मुंह को खोला। इसके बाद कॉलोनी के लोगों को बताया। तब पुलिस को सूचना दी गई।

4 of 6
वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में की छानबीन - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी से जाने के कई रास्ते
कॉलोनी में ज्यादा घर नहीं बने हैं। उनकी कोठी के सामने ही खंडहर मकान है। एक तरफ से सेंट्रल पार्क की तरफ जाया जा सकता है, जबकि दूसरी तरफ से सेक्टर तीन की तरफ जा सकते हैं। रास्ते में खाली जमीन पड़ी हैं। आसपास कई मजदूर परिवार भी रहते हैं। पुलिस ने डकैती की घटना के बाद मजदूर परिवारों से पूछताछ की। लोगों का कहना था कि बदमाशों में दो सेंट्रल पार्क की तरफ गए। तीन खंडहर मकान के बगल से एक रास्ते से निकल गए।
विज्ञापन

5 of 6
पीड़ित परिवार से जानकारी लेते एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी में अंधेरा और रास्ते में कीचड़
कॉलोनी में बदमाश किस वाहन से आए थे, यह अभी पता नहीं चल सका है। मगर, पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश किसी वाहन से आए होंगे। उन्होंने कॉलोनी के बाहर वाहनों को खड़ा किया होगा। इसके बाद पैदल आए। कॉलोनी के रास्ते पर पानी होने की वजह से कीचड़ हो गई है। 

केस दर्ज किया टीमों को लगाया 
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि पांच बदमाशों ने लूट की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला
पुराने घर को तोड़ बनवाया नया मजदूरों के रेकी करने की आशंका 
डॉ. जसवंत राय ने बताया कि डेढ़ साल पहले उन्होंने पुराने घर को तुड़वाकर फिर से बनवाने का काम शुरू  कराया था। वह कॉलोनी में ही एक घर में किराये पर रहते थे। 24 जून को ही अपने घर में आए हैं। अब भी छोटा-मोटा काम चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि डाक्टर दंपती घर में अकेली रहते हैं। ऐसे में घर में आने वाले मजदूर या आसपास के किसी व्यक्ति ने रेकी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें