फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने घटना वाले कमरे से शुरू की जांच, क्राइम सीन किया रीक्रिएट

Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 8
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव की छात्रा की कथित मौत और दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) शनिवार को मैनपुरी पहुंच गई। नवोदय विद्यालय पहुंचकर दल ने उसी कमरे से जांच शुरू की जहां छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला था। यहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया। जांच के दौरान किसी को विद्यालय में आने या जाने पर रोक लगा दी गई। देर शाम तक यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच करते रहे।

संबंधित खबर- मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: तीन पुलिस अफसर हुए निलंबित, जांच के लिए नई एसआईटी गठित

दो साल पहले 16 सितंबर 2019 को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद शासन ने नए सिरे जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इससे मृतका के परिवार में इंसाफ की उम्मीद जगी है। 

विज्ञापन

2 of 8
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत के मामले की जांच के लिए नवगठित एसआईटी शनिवार को दोपहर में मैनपुरी पहुंची। यहां ट्रांजिस्ट हॉस्टल में एसआईटी ने बैठक करके पहले पूरे मामले में अब तक हुई जांच के संबंध में जानकारी जुटाई। साढ़े चार बजे करीब एसआईटी भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए निकली। ठीक 4.45 बजे 18 वाहनों के बड़े काफिले के साथ एसआईटी एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 8
नवोदय विद्यालय में जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
जांच टीम ने पहुंचते ही पूरे नवोदय कंपाउंड को लॉक करा दिया। जो लोग अंदर थे उन्हें न तो बाहर जाने की अनुमति थी और न ही बाहर से किसी को अंदर आने की। एसआईटी ने सबसे पहले विद्यालय में वही कमरा देखा जहां छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला था। इसके बाद छात्रा के सोने का स्थान, क्लास रूम आदि में बारीकी से जांच की। यहां आने-जाने के रास्ते और सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी एसआईटी ने जानकारी जुटाई। 

4 of 8
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी। - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने जांच के दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव व अन्य स्टाफ से भी बात की गई। लगभग दो घंटे एसआईटी विद्यालय में ही छात्रा की कथित हत्या का राज सुलझाने में जुटी रही। इसके बाद करीब 6.40 बजे एसआईटी मैनपुरी लौट गई। 
विज्ञापन

5 of 8
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान आईजी एटीएस लखनऊ जीके गोस्वामी, आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल, एसपी हरदोई अजय कुमार पांडेय, एसपी मैनपुरी अशोक कुमार राय, एसपी अपराध इटावा ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी एसटीएफ आगरा राकेश यादव, सीओ कानपुर देहात तनु उपाध्याय, सीओ भोगांव अमर बहादुर और इंस्पेक्टर भोगांव रवींद्र बहादुर समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 8
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: विद्यालय परिसर में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नवोदय में हर तरफ नजर आई खाकी
छात्रा की कथित हत्या की जांच करने पहुंची एसआईटी में पांच आईपीएस अधिकारी, दो पीपीएस अधिकारी समेत कई अन्य इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व एसआईटी टीम में शामिल तत्कालीन एसपी मैनपुरी (वर्तमान एसपी हरदोई) अजय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी शनिवार को नवोदय पहुंचे। शनिवार शाम को जब एसआईटी यहां जांच करने पहुंची तो तकरीबन एक सैकड़ा पुलिसकर्मी मौजूद थे। इससे हर तरफ विद्यालय में बस खाकी ही नजर आ रही थी।
 
विज्ञापन

7 of 8
नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
दहशत में नजर आए छात्र और स्टाफ
घटना की जांच के लिए पहले भी पुलिस अधिकारी और एसआईटी बीते वर्ष नवोदय आ चुकी है। लेकिन शनिवार को कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़े काफिले को देख छात्र और स्टाफ दहशत में नजर आए। कुछ छात्र जो इसी वर्ष नवोदय में आए हैं, उनके लिए विद्यालय में डर का माहौल रहा।
विज्ञापन

8 of 8
ट्रांजिस्ट हॉस्टल को बनाया कैंप कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
ट्रांजिस्ट हॉस्टल को बनाया कैंप कार्यालय
एसआईटी ने अपने काम के लिए पुलिस लाइन रोड स्थित ट्रांजिस्ट हॉस्टल को अपना कैंप कार्यालय बनाया है। यहां से ही एसआईटी अपने कार्य संचालित करेगी। वहीं पूछताछ के लिए भी यहीं संदिग्धों को बुलाया जाएगा। एसआईटी के कैंप कार्यालय का विधिवत बोर्ड भी ट्रांजिस्ट हॉस्टल के बाहर लगाया गया है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें