फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ दंपती हत्याकांडः फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की कवायद, पुलिस ने कसा सबूतों का शिकंजा

Thu, 27 Feb 2020 09:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

 बदमाश 11 किलो सोना, 25 किलो चांदी, 52 लाख नकद लूट ले गए थे। उन्हें सात दिन बाद गिरफ्तार किया जा सका था
विज्ञापन
1 of 6
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के शमसाबाद में प्रमुख सराफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर 5.75 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस को आरोपियों कपिल और ओम बाबू के खिलाफ बड़ा सुबूत मिल गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
मुकलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुकलेश और लता की हत्या 28 जनवरी को की गई थी। बदमाश 11 किलो सोना, 25 किलो चांदी, 52 लाख नकद लूट ले गए थे। उन्हें सात दिन बाद गिरफ्तार किया जा सका था। पुलिस ने उनसे लूटे गए गहनों में से सभी बरामद कर लिए थे। मुकलेश गुप्ता की रिवाल्वर भी लूटी गई थी, जो आरोपियों को रिमांड पर लिए जाने के बाद उनकी निशानदेही पर बरामद हो गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार व मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मौका-ए-वारदात से फिंगर प्रिंट लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे। जिस तार से मुकलेश गुप्ता का गला घोंटा गया, उस पर और सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़े जाने वाली जगह से फिंगर प्रिंट मिल गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उनके भी फिंगर प्रिंट लिए। 

4 of 6
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लैब की रिपोर्ट आ गई है। मौके से मिले फिंगर प्रिंट से आरोपियों के फिंगर प्रिंट का मिलान हो गया है। यह बड़ा सुबूत है। जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा ।
 
विज्ञापन

5 of 6
हत्यारोपियों से बरामद माल के साथ पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी कमल ने लूटी गई रकम में से 52 हजार अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए थे। उसके पकड़े जाने पर इसकी जानकारी हुई। पुलिस को अब बैंक से लिखा-पढ़ी में इसका ब्योरा मिल गया है। इसे भी साक्ष्य के रूप में कोर्ट के सामने रखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा के पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के पकड़े जाने पर यह खुलासा हुआ था कि लूट का मामला मथुरा के सटोरिये को बेचा जाना था। वह चोरी और लूट का माल खरीदता रहा है। शमसाबाद थाना पुलिस ने इसकी जानकारी मथुरा पुलिस को दी। वह फरार बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें