फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागर: शुक्राणु और अंडाणु बैंक संचालकों से जुड़े मास्टरमाइंड विष्णुकांत के तार

Thu, 23 Jul 2020 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • इनकी गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज
  • अब तक सिर्फ एजेंट पकड़े
विज्ञापन
1 of 5
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग का मास्टरमाइंड विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता की तलाश में पुलिस बुधवार को भी नहीं गई। विष्णुकांत कनार्टक में और अस्मिता नेपाल में बताई जा रही है। इन दोनों की गिरफ्तारी पर ही बड़े राज खुलेंगे लेकिन पुलिस ने अब तक सिर्फ इनके एजेंट ही पकड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
गिरोह के सदस्य 19 जून को पकड़े गए थे। तब से अब तक एक महीने से ज्यादा हो गया है। इस बीच गिरफ्तार एजेंटों से पता चला है कि विष्णुकांत एंब्रियोलॉजिस्ट (भ्रूण विज्ञानी) है। पुलिस पहले उसे डॉक्टर समझ रही थी। उसने सरोगेसी के माध्यम से काफी पैसा कमाया है। शुक्राणु और अंडाणु बैंक के संचालक भी उसके संपर्क में थे। चार साल पहले विष्णुकांत ने नेपाल में आईवीएफ सेंटर खोला था। तब ही उसकी मुलाकात अस्मिता से हुई थी।


संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
विज्ञापन

3 of 5
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
इसी आईवीएफ सेंटर पर महिलाओं को सरोगेसी के लिए ले जाया जाता था। विष्णुकांत और अस्मिता की कॉल डिटेल में दोनों की अलग-अलग राज्यों के कई नंबर मिले हैं। इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
 

4 of 5
एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
विष्णुकांत अक्सर दुबई भी जाया करता था। वहां उसका नेटवर्क है। इस बारे में उसके परिचितों से पुलिस को जानकारी मिली है। एसपीआरए प्रमोद कुमार ने बताया कि विष्णुकांत और अस्मिता की गिरफ्तारी को टीम को भेजा जाएगा। 

संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस गिरफ्त में अस्मिता के एजेंट और नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को यही भी पता चला कि विष्णुकांत ने नोएडा में फ्लैट और गाड़ी खरीदी थी। मगर, गैंग के पकड़े जाने के बाद उसने फ्लैट और गाड़ी को बेच दिया। उसकी गाड़ियों के नंबर की जानकारी लेने में पुलिस लगी हुई है।

संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें