फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा मानसिंह हत्याकांडः दोषियों की बीमारी का बनाया बहाना, कोर्ट ने कहा जेल में होगा इलाज

Thu, 23 Jul 2020 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • किसी को शुगर तो किसी को ब्लड प्रेशर की बीमारी
  • किस केस में किसको कितनी मिली सजा
विज्ञापन
1 of 7
राजा मान सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सजा कम कराने के लिए बचाव पक्ष ने दोषियों की उम्र और बीमारियों को कोर्ट के सामने रखा। मगर सत्र न्यायाधीश ने बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए अपने फैसले में कहा कि बीमार हैं तो जिला कारागार में उचित उपचार दिया जाएगा। बचाव पक्ष ने कोर्ट से दोषियों को राजस्थान जेल में भेजने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इसके लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
बचाव पक्ष के वकील नंदकिशोर उपमन्यु - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय ने सभी को मथुरा जेल भेज दिया। इससे पहले वादी के अधिवक्ता नारायन सिंह विप्लवी ने न्यायालय में दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की। उनकी दलील थी कि सभी दोषी सशस्त्र पुलिस के जवान हैं तथा उनका दायित्व कानून की रक्षा करना होता है इसके बाद भी उनके द्वारा हत्या
की गई। इसलिए इन्हें फांसी की सजा दी जाए।

ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
विज्ञापन

3 of 7
दोषियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जेल भेजे गए 11 दोषियों के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि जेल भेजे गए सभी दोषी आरएसी एवं पुलिस के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। सभी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। मुख्य दोषी कान सिंह भाटी की उम्र 80 वर्ष से भी अधिक है तथा सभी दोषी वृद्ध अशक्त तथा दिल, शुगर और उच्च रक्तचाप की बीमारियों से ग्रस्त हैं। कुछ तो वृद्धावस्था के  कारण चलने में भी असमर्थ हैं। जेल भेजे गए छतर सिंह की आंखों की रोशनी बहुत कम है। जिसके चलते उन्हें आगे बढ़ने के लिए सहारे की आवश्यकता होती है। बचाव पक्ष की दलील के आधार पर न्यायालय ने अपने निर्णय में यह भी कहा है कि सभी दोषी 60 वर्ष से ऊपर के बताए जाते हैं इसलिए उनकी बीमारियों के संबंध में जिला कारागार में उचित उपचार किया जाएगा।

4 of 7
न्यायालय ले जाने से पहले दोषियों के हाथ सैनिटाइज कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
धारा 148 (खतरनाक शस्त्र रखना) में वीरेंद्र सिंह, सुखराम, जीवनराम, जगमोहन, भंवर सिंह, हरी सिंह, शेर सिंह, छतर सिंह, पदमा राम और रविशेखर को दो-दो वर्ष के कारावास तथा एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड-अर्थदंड न देने पर 7-7 दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा। मुख्य दोषी कान सिंह भाटी को दो वर्ष का कारावास तथा एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर सात दिन का अतिरिक्त कारावास।


ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः चश्मदीद ने बताई वारदात, एक गोली ने सीना छुआ तो एक ने कान...
विज्ञापन

5 of 7
तत्कालीन डिप्टी एसपी कान सिंह भाटी कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
323 (मारपीट)/ 149 (शस्त्र का प्रयोग) में दोषी वीरेंद्र सिंह, सुखराम, जीवनराम, जगमोहन, भंवर सिंह, हरी सिंह, शेर सिंह, छतर सिंह, पदमा राम और रविशेखर को छह-छह माह के कारावास तथा एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा, अर्थदंड न देने पर 7-7 दिन का अतिरिक्त कारावास।  302 (हत्या)/149 (शस्त्र का प्रयोग) दोषी वीरेंद्र सिंह, सुखराम, जीवनराम, जगमोहन, भंवर सिंह, हरी सिंह, शेर सिंह, छतर सिंह, पदमा राम और रविशेखर को आजीवन कारावास तथा दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 30-30 दिन का अतिरिक्त कारावास। जबकि मुख्य दोषी कान सिंह भाटी को आजीवन कारावास, दस हजार रुपये का अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 30 दिन का अतिरिक्त कारावास।
विज्ञापन

6 of 7
राजा मानसिंह का फाइल फोटो और दूसरे चित्र में विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
निर्णय में न्यायालय ने यह भी कहा है कि दोषियों पर लगाए गए अर्थदंड की राशि से दो-दो हजार रुपये वारदात के चोटिल विजय सिंह, चंदन सिंह, नवल सिंह एवं बाबूलाल को दिए जाएंगे तथा 30-30 हजार रुपये वारदात में मारे गए राजा मानसिंह, सुम्मेर सिंह एवं हरी सिंह के वारिसान को क्षतिपूर्ति के दिए जाएंगे। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि मृतक के परिजन को राशि राजस्थान सरकार द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोर्ट से बाहर आतीं राजा की पुत्री कृष्णेंद्र कौर उर्फ दीपा सिंह (लाल साड़ी में), साथ में परिवार के अन्य सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
डीग (भरतपुर)। राजा मानसिंह हत्याकांड के दोषियों को हुई सजा को लेकर डीग के ही एक बुजुर्ग ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस समय राजा मानसिंह की हत्या हुई उस समय हम वहां से कुछ ही दूर स्थित लक्षण मंदिर चौक के पास खड़े थे तभी अचानक हमें गोलियों के चलने की आवाज आई जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग भयभीत होकर अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। लोगों से बात करने पर पता चला कि पुलिस फायरिंग में राजा मानसिंह और उनके दो साथियों की मौत हो गई है। हमने पहली बार लगे चार दिन के कर्फ्यू को झेला था, जिसमें पूरी तरह डीग बंद रहा था और लोगों में भय का माहौल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें