फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पास बन रहा मेट्रो स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
2200 करोड़ रुपये के टेंडर जारी
सबसे बड़े कर्ज के साथ ही सबसे बड़ा टेंडर भी अब मेट्रो में जारी हुआ है। सात भूमिगत स्टेशन की अनुमानित लागत करीब 2200 करोड़ रुपये तय की गई है। जिसमें ताजमहल स्थित पुरानी मंडी चौराहे से आगरा किला व जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कॉलेज, राजामंडी होते हुए आरबीएस कॉलेज तक सात मेट्रो स्टेशन के लिए करीब सात किलो मीटर लंबी सुरंग (टनल) खोदी जाएगी। टनल में होकर मेट्रो चलेगी। सात स्टेशन बनेंगे। यूपीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक सितंबर के अंतिम सप्ताह तक यह टेंडर खुल सकते हैं।